न्यू यॉर्क शहर के बारे में 25 गजब जानकारी | New York Facts

न्यूयॉर्क कहां है : प्रसिद्ध न्यूयॉर्क सिटी अमेरिका देश में स्थित है। इसकी प्रसिद्धि की वजह से कई लोग मान लेते हैं कि न्यूयॉर्क अमेरिका की राजधानी है, लेकिन ऐसा नहीं है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है।  

1) न्यूयॉर्क अमेरिका देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। न्यूयॉर्क शहर की आबादी करीब 1 करोड़ 80 लाख है। न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे आधुनिक, विकसित और सुन्दर शहरों में एक है।

2) इस नगर में 800 से ज्यादा अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं क्योंकि यहाँ पर दुनिया के अलग-अलग देशों और संस्कृति के लोग रहते हैं। हर 10 में से 4 घर में इंग्लिश के अलावा एक दूसरी भाषा भी बोली जाती है।

Table of Contents

न्यूयॉर्क के बारे में जानकारी | Facts & Places in New York

3) सन 1898 तक न्यूयॉर्क नगर का नाम New Amsterdam था। बाद में इस शहर को Duke of York के 18th बर्थडे पर गिफ्ट कर दिया गया। तभी से इस शहर का नाम New York पड़ गया।

4) न्यूयॉर्क शहर के 5 मुख्य इलाके हैं –

  1. Manhattan
  2. The Bronx
  3. Queens
  4. Brooklyn
  5. Staten Island

दुनिया में सोने का सबसे बड़ा स्टॉक

5) न्यूयॉर्क नगर के Federal Reserve Bank में दुनिया का सबसे ज्यादा सोना रखा है। ये सोना जमीन से 80 फुट नीचे तल पर बने मजबूत लॉकर में बंद है। बताया जाता है कि यहाँ 6200 टन सोना रखा हुआ है जिसकी कीमत करीब 90 बिलियन डॉलर (6743 अरब रुपये है).

न्यूयॉर्क शहर
न्यूयॉर्क शहर

6) न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में 5 करोड़ से ज्यादा किताबों का संग्रह है। यह दुनिया की 3rd सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। 2nd नंबर पर दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी अमेरिका की Library of Congress है जोकि Washington नगर में है।

7) दुनिया में 2nd नंबर पर सबसे ज्यादा Billionaires (अरबपति) न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं। इस नगर में कुल 98 अरबपति रहते हैं। पहले नंबर पर चीन का बीजिंग शहर हैं, जहां पर 110 अरबपति रहते हैं।

8) अगर आप न्यूयॉर्क नगर में एक घर के मालिक हैं तो आप म्यूनिसपैलिटी से घर के बाहर पेड़ लगाने की request कर सकते हैं जिसे बिना कोई पैसा लिए, मुफ़्त में पूरा किया जाता है।

9) न्यूयॉर्क नगर के लोगों को पिज्जा खाना बहुत पसंद है। यहाँ बहुत सारे Pizza Restaurant हैं। न्यूयॉर्क का पहला पिज्जा रेस्टोरेंट Lombardi’s सन 1895 में खुला था और आज भी ये बढ़िया पिज्जा बनाते हैं जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं।

10) न्यूयॉर्क की सड़कों के ट्रैफिक की एक अनोखी खासियत है। न्यूयॉर्क शहर में कार, गाड़ी का हॉर्न बजाना गैरकानूनी (illegal) है। शायद आपको विश्वास न हो लेकिन ये बात सत्य है।

11) अगर औरतें किसी धरना, प्रदर्शन के दौरान न्यूयॉर्क नगर में टॉपलेस होकर निकलें तो उसे गैरकानूनी नहीं माना जाता है। हालांकि कम लोग ही ऐसा करते हैं लेकिन इसे किसी अपराध की लिस्ट में नहीं माना जाता।

12) एक समय में न्यूयॉर्क शहर ही यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की राजधानी हुआ करता था लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘वाशिंगटन डीसी’ शहर को देश की राजधानी बना दिया गया।

13) एशिया के बाद सबसे ज्यादा चाइनीज लोग न्यूयॉर्क नगर में रहते हैं। इसी तरह इस्राइल देश के अलावा सबसे ज्यादा यहूदी लोग (Jewish) न्यूयॉर्क नगर में रहते हैं। अगर दुनिया के किसी शहर में सबसे ज्यादा पोर्टो-रिकन (Puerto Rican) लोग रहते हैं तो वो शहर भी New York ही है।

न्यूयॉर्क नगर में देखने के दर्शनीय स्थल | Must See places in New York

14) स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क शहर का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। इस मूर्ति की ऊंचाई 93 मीटर है और यह 31 टन तांबा और 125 टन स्टील से बनी हुई है। इस मूर्ति के अंदर 354 सीढ़ियाँ बनी हुई हैं जिससे आप मूर्ति के सर तक जा सकते हैं।

15) लोग न्यूयॉर्क हार्बर से फेरी बोट के जरिए Ellis Island जाते हैं जहां पर Statue of Liberty स्थित है। इस मूर्ति को फ़्रांस देश ने USA को 1886 में गिफ्ट किया था। यह मूर्ति 350 अलग-अलग टुकड़ों में न्यूयॉर्क लाई गई जहां जिसे जोड़कर खड़ा करने में 4 महीने लगे।

16) टाइम स्क्वायर न्यूयॉर्क शहर का प्रसिद्ध चौक है। इसका नाम प्रसिद्ध अखबार ‘The New York Times’ के नाम पर रखा गया है। पहले ये जगह Longacre Square कही जाती थी। 1904 में जब The New York Times ने अपना हेड्कॉर्टर यहाँ शिफ्ट किया तो तब से ये जगह Times Square कही जाने लगी।

17) न्यूयॉर्क शहर अटलांटिक समुद्र के किनारे बसा हुआ है। न्यूयॉर्क के समुद्री तट की कुल लंबाई 930 किलोमीटर है जिसमें 22 किलोमीटर का भाग Beach रूप में है। Fort Tilden यहाँ का सबसे सुंदर और साफ-सुथरा बीच माना जाता है। इसके अलावा Coney Island, Staten Island भी प्रसिद्ध बीच हैं।

18) दुनिया का पहला अन्डरग्राउन्ड पार्क Lowline न्यूयॉर्क शहर में बनाया जा रहा है जिसकी 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह पार्क मैनहैटेन के West Side में स्थित है।

न्यूयॉर्क का प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क | Central Park of New York

यूँ तो New York में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगह हैं, लेकिन अगर आप घूमते हुए थक जाएँ और शोरगुल से बचने के लिए कोई प्राकृतिक, मनोरम जगह देखना चाहें तो सेंट्रल पार्क (Central Park) जरुर जाएँ.

सेन्ट्रल पार्क न्यू यॉर्क के Manhattan (मैनहेटेन) इलाके में स्थित है. न्यू यॉर्क का Central Park दुनिया के सबसे खूबसूरत पार्क में एक है. जानें सेन्ट्रल पार्क से जुड़े रोचक तथ्य, खासियतें और सेन्ट्रल पार्क के खूबसूरत फोटो :

19) साल भर में 5 करोड़ से भी ज्यादा देशी, विदेशी पर्यटक सेंट्रल पार्क देखने के लिए आते हैं. इस पार्क में एक Wildlife Sanctuary, बर्फ पर स्केटिंग करने वाले 2 Skating Rink, 1 चिड़ियाघर, संरक्षित जंगल, पैदल चलने और साइकिल चलाने वालो के लिए अलग लेन, 1 एम्फीथिएटर भी है.

Central Park new york in Hindi
फोटो स्रोत : America का सेंट्रल पार्क पूर्णतः डिजाईन किया गया है

19) न्यूयॉर्क का Central Park अमेरिका का ऐसा पहला पार्क है, जिसे पूरी तरह से Design किया गया है। यह पार्क एकदम प्राकृतिक लगता है लेकिन यहाँ की झीलें, तालाब और जलाशय मानव-निर्मित हैं और सारे पेड़-पौधे पूरी योजना के साथ लगाये गए हैं। 

21) इस पार्क का कुल क्षेत्रफल 3.5 वर्ग मील (843 एकड़) है। सेंट्रल पार्क न्यू यॉर्क शहर के बीचोबीच स्थित है। पार्क में 7 जलाशय, 58 मील पैदल-पथ, 250 एकड़ लॉन, 36 पुल और 136 एकड़ पेड़-पौधों से युक्त है। 

22) सेन्ट्रल पार्क में बैठने के लिए 9,000 से भी ज्यादा बेंच हैं और 25,000 से भी ज्यादा पेड़ो की छाया हैं। सेंट्रल पार्क का कुल क्षेत्रफल Monaco शहर से भी बड़ा है। 

About New York in hindi
फोटो स्रोत : ठंडियो में आइस-स्केटिंग करते हुए लोग (Central Park)

23) सन 1908 से आज तक इस पार्क में 305 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जो सेंट्रल पार्क को दुनिया में सबसे ज्यादा Movies में देखा गया पार्क बनाते हैं। 

सेंट्रल पार्क में साल भर म्यूजिकल कॉन्सर्ट, थिएटर-प्ले आदि मनोरंजक कार्यक्रमों का मंचन किया जाता है, जो आम जनता के लिए मुफ्त होता है। 

Central Park Aerial View
फोटो स्रोत : सेंट्रल पार्क का आकाशीय चित्र

24) सेंट्रल पार्क बनाते समय, पार्क में रोड बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन टीम को पथरीली जमीन तोड़ने के लिए बारूद का इस्तमाल करना पड़ा। कहा जाता है कि जितना बारूद इस रोड के निर्माण में लगा, उससे कम तो अमेरिका ने गेटिसबर्ग सिविल-युद्ध में प्रयोग किया था। 

न्यूयॉर्क नगर
फोटो स्रोत : सेट्रल पार्क का फुवारा जिसे आपने कई फिल्मों में देखा होगा

25) पार्क बनने का कार्य सन 1857 में शुरू हुआ था. सन 1858 में पार्क के लिए एक बढ़िया डिजाईन खोजने के उद्देश्य से एक प्रतियोगिता रखी गयी और पुरस्कृत डिजाईन के अनुसार पार्क बनाया गया। 

यह डिजाईन फ्रेडरिक लॉ ओम्स्टड और कैल्वेर्ट वॉक्स ने बनाया था. पार्क बनने में कुल 15 साल लगे और सन 1873 में पार्क पूरी तरह बन कर तैयार हुआ। 

Central Park Manhattan New York
 सदाबहार सेंट्रल पार्क
Q: न्यू यॉर्क कहाँ है ?

A: न्यू यॉर्क अमेरिका के उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित स्टेट है।

Q: न्यू यॉर्क की राजधानी क्या है ?

A: Albany (ऑलबनी) शहर न्यू यॉर्क स्टेट की राजधानी है।

तो दोस्तों न्यूयॉर्क (New york in hindi) नगर के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों को बताने के लिए व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें जिससे कई लोग ये पोस्ट पढ़ सकें। 

ये लेख भी पढ़ें – 

रशिया के बारे में 21 ऐसी जानकारी जो कम लोग जानते हैं

ऑस्ट्रेलिया का अजूबा अंडरग्राउंड शहर क्यों बसा ? देखें 7 फोटो

चीन में बना ऐसा बांध जिसने पृथ्वी घूमने की गति कम कर दी

दुनिया की सबसे बड़ी गाड़ी बैगर288 की फ़ोटो देखिए 

दिल्ली के लौह स्तम्भ में जंग न लगने का कारण पता चल गया

ऐस्ट्रनॉट अंतरिक्ष में कैसे रहते हैं ? शौच कैसे जाते हैं ?

इन 41 अनोखी बातों से किसी का मनोविज्ञान समझें

दक्षिण भारत के अद्भुत बृहदेश्वर मंदिर के 9 रहस्य जानिए

अब्राहम लिंकन के पुनर्जन्म की कहानी गजब है, जरूर पढ़ें

source : https://en.wikipedia.org/wiki/Central_Park

https://en.wikipedia.org/wiki/Central_Park

Share on WhatsApp

1 thought on “न्यू यॉर्क शहर के बारे में 25 गजब जानकारी | New York Facts”

Leave a Comment