रशिया कैसा देश है : रशिया दुनिया के सबसे पॉवरफुल देशों में 2nd नंबर पर है। रशिया या रूस अपने को विश्व मीडिया की नजरों से छुपा कर रखता है, जिससे लोग रशिया के बारे में बहुत से बातें नहीं जानते हैं।
रशिया देश के बारे में रोचक जानकारी | Interesting Facts about Russia
इस लेख में Russia के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारी पढ़ें जोकि आपको हैरत में डाल देंगे।
1) रूस की न्यूक्लियर पॉवर
दुनिया में सबसे ज्यादा न्यूक्लियर हथियार (करीब 8500) रशिया के पास है। Russia दुनिया में हथियारों का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है।
2) दुनिया का सबसे बड़ा बम रूस के पास है
रूस के पास Tsar Bomba हाइड्रोजन बम है जोकि दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम है। Tsar Bomba की अद्भुत मारक क्षमता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा-नागासाकी में प्रयोग हुए ऐटम बम से 1400 गुना अधिक पॉवरफुल है। ये एक अकेला बम द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयोग किये कुल बमों के 10 गुना के बराबर असर पैदा कर सकता है।
3) रशिया में तेल का उत्पादन
रशिया दुनिया में 3rd नंबर पर सबसे ज्यादा तेल निकालने वाला देश है। Russia के पास प्राकृतिक संसाधनों का खजाना है। रूस के पास जितना पेट्रोलियम, खनिज तत्व आदि है, उसकी कीमत करीब 75 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है. रूस में तेल की इतनी सारी पाइपलाइन फैली हुई हैं कि उससे दुनिया को 6 बार लपेटा जा सकता है।
4) आदमी से ज्यादा औरतें हैं रशिया में
रूस में औरतों की संख्या आदमियों से कहीं ज्यादा है। यहाँ पर आदमी की आबादी से 1.25 करोड़ ज्यादा औरतें हैं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारी संख्या में पुरुषों के मारे जाने से ये स्थिति हुई है, ऐसा माना जाता है।

5) रूस में सोने और एल्युमिनियम की खानें
दुनिया के कुल सोने का करीब 40% स्रोत रशिया के पास है। रशिया में Rusal नामक कम्पनी अकेले दुनिया के कुल एल्युमिनियम उत्पादन का 11% प्रोड्यूस करती है।
6) रशिया का क्षेत्रफल | रूस में कितने टाइम जोन है
रशिया का क्षेत्रफल 17.13 million km² है। क्षेत्रफल के हिसाब से रशिया USA से करीब दोगुना बड़ा (1.8 गुना) है। रशिया इतना बड़ा है कि यहाँ पर 11 अलग-अलग टाइम जोन है।
7) रूस की नदियां
दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदियों में से 4 रूस में ही है। रशिया की सबसे बड़ी नदी Volga है जिसकी लंबाई 3690 किलोमीटर है और इस नदी में 200 से ज्यादा धाराएं मिलती हैं।
8) रूस के पास है विशाल वन क्षेत्र
दुनिया में पाए जाने वाले कुल जंगल का 5वां हिस्सा Russia में साइबेरिया के जंगल कवर करते हैं। रूस का करीब 60% भाग बस जंगल ही है।
9) रूस ने दुनिया को कौन से आविष्कार दिए
Russia ने दुनिया को हजारों कई महत्वपूर्ण अविष्कार दिए जैसे कि ट्रांसफार्मर, टेप रिकॉर्डर, हेलीकाप्टर, सिंथेटिक रबर, आर्क वेल्डिंग, रेडियेटर, टेलीग्राफ, पाउडर मिल्क इत्यादि।

10) महंगे रत्नों का भंडार
दुनिया में इंडस्ट्रियल डायमंड का 25% उत्पादन रूस से आता है। इसके अलावा महंगे रत्न और पत्थर के क्षेत्र में दुनिया का 25% स्टॉक रूस सप्लाई करता है।
11) रूस की अंतरिक्ष में पहल
सन 1957 में दुनिया की पहली सैटलाइट स्पुतनिक भी रशिया ने ही बनाई और अन्तरिक्ष में भेजी थी। इसके अलावा रशियन अंतरिक्षयात्री यूरी गागरिन दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे जोकि अंतरिक्ष गए। 12 अप्रैल 1961 को यूरी गागरिन रॉकेट से अंतरिक्ष में गए, पृथ्वी का 1 चक्कर लगाया और वापस आ गए। ये यात्रा 108 मिनट की थी।
12) Russia facts | रूस के बारे में जानकारी
रूस की लम्बाई-चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर है जोकि चन्द्रमा के व्यास का लगभग तीन गुना है। रूस का कुल क्षेत्रफल प्लूटो ग्रह से अधिक है।
13) रूस की साक्षरता दर
रशिया की साक्षरता दर बहुत अच्छी है. यहाँ करीब 99.7% लोग पढे-लिखे है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे लिखना-पढना न आता हो।
14) रशिया की सीमा कितने देशों से लगी है
रशिया दुनिया का एक अकेला ऐसा देश है जिसके बॉर्डर 14 देशों को छूते है। ये देश हैं –
- नॉर्वे
- एस्टोनिया
- लाटविया
- लिथुआनिया
- चाइना
- बेलारूस
- अज़रबैजान
- पोलैंड
- मंगोलिया
- नार्थ कोरिया
- कज़ाकिस्तान
- यूक्रेन
- जॉर्जिया
- फ़िनलैंड.

15) रूस में दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन
दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे लाइन The Trans-Siberian Railway रशिया में है। रशिया की यह रेल लाइन दुनिया की सबसे व्यस्ततम रेलवे लाइन में से एक है। ट्रांस-साइबेरियन रेलवे की कुल लम्बाई 9,289 किलीमीटर है।
16) रूस की बिजनस सफलता
रूस की राजधानी Moscow दुनिया में 7वें नंबर पर ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा अरबपति (72 Billionaires) एक ही शहर में रहते हैं। पहले नंबर पर चीन का बीजिंग शहर है जहां 110 अरबपति रहते हैं।
17) प्राकृतिक गैस का भंडार है रूस में
दुनिया में Natural Gas का सबसे बड़ा स्रोत रूस के पास है। रूस प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर भी है। दुनिया में कोयले का दूसरा सबसे बड़ा भंडार रूस के पास है। पेट्रोलियम के क्षेत्र में 8वां सबसे बड़ा स्रोत भी रशिया के पास है।
18) दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी रूस में है
साफ पीने लायक पानी जनता को उपलब्ध कराना दुनिया के कई देशों में एक चिंता का विषय है, मगर इस मामले में प्रकृति Russia पर मेहरबान है। दुनिया में साफ मीठे जल के कुल स्रोत का 20% हिस्सा Russia की सिर्फ एक झील में है. इस झील का नाम Lake Baikal है. ये दुनिया की सबसे गहरी झील भी है। लेक बैकल की लंबाई 646 किलोमीटर और गहराई 1.5 किलोमीटर से ज्यादा है।

19) धातु और मिनेरल्स की खानें
रशिया में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले मुख्य धातु और खनिज तत्व इस प्रकार है- तांबा, चूना पत्थर, सोना, मैगनिशियम, माइका, एल्युमीनियम, कोबाल्ट, कोयला, बोरान, आर्सेनिक, टाइटेनियम, निकेल, स्टील, बॉक्साइट, वनैडियम, टिन, टंगस्टन, पोटाश, कैडमियम, पेट्रोलियम, फॉस्फेट आदि।
20) रशियन भाषा
रूस में रशियन भाषा बोली जाती है जोकि दुनिया में 8वें नंबर पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। रशियन भाषा में केवल 2 लाख के लगभग शब्द है जबकि इंग्लिश में 10 लाख से ज्यादा शब्द होते हैं।
21) अनोखा म्यूज़ीयम
रशिया के St Petersburg शहर में Hermitage नामक विशाल म्यूजियम है जहाँ पर 70 बिल्लियाँ गार्ड का काम करती है। इस संग्रहालय में इतने ज्यादा पेंटिंग्स और कलाकृतियाँ है कि उनकी चूहों से सुरक्षा करना इंसानों के लिए मुश्किल पड़ रहा था। संग्रहालय की पूरी आर्ट गैलरी घूमने में आपको 22 किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा।
रशिया के बारे में रोचक जानकारी (facts about Russia) को दोस्तों के लिए व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें जिससे कई लोग ये लेख पढ़ सकें।
ये भी पढ़ें>
हिमखंड क्या होता है जिसने टाइटैनिक डुबाया था
न्यूयॉर्क शहर के बारे में 25 अनोखी जानकारियाँ
सोना, चांदी, महंगे रत्न खरीदते समय ये 5 बातें न भूलें
ऑस्ट्रेलिया में अंडरग्राउंड शहर क्यों बनाया गया ?
दुनिया की सबसे गाड़ी को देखकर उड़ जाएंगे होश !
source – https://theculturetrip.com/europe/russia/articles/14-interesting-facts-about-russia/