खेती से करोड़पति बनने वाले गूगल इंजीनियर नाग कटारू

नाग कटारू आज एक करोड़पति किसान हैं जो खेती से करोड़पति बन गए। अपनी अच्छी नौकरी को छोड़कर उन्होंने खेती शुरू की और आज करोड़ों कमा रहे हैं। वे गूगल जैसी बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गाँव गम्पालागुडम में हुआ था। 

खेती से करोड़पति कैसे बने नाग कटारू | Kheti se Crorepati

सन 2000 में जब Google ने नाग कटारू को नौकरी पर रखा तो वे वह Google के 40वें Engineer थे। Google तब एक नयी कंपनी थे और उसमे कुल 110 लोग काम करते थे। बतौर इंजीनियर नागा कटारू ने सन 2003 में गूगल अलर्टस (Google alerts) की खोज की। 

Google में 8 साल तक सफल करियर के बाद धीरे धीरे नागा कटारू का मन अपनी नौकरी से उचटने लगा। नागा कटारू के शब्दों में – मैंने अपने जीवन के इतने सालों तक दिमाग के एक भाग का उपयोग किया, अब मै दिमाग के दूसरे भाग को उपयोग में लाना चाहता था। कुछ नया करने और इन्वेस्टमेंट के विचार से नागा कटारू ने California में 320 एकड़ फार्म खरीद लिया। 

बादाम की खेती से करोड़पति | Farming Crorepati

विदेशों में रहते हुए नागा कटारू को अक्सर अपने देश और मिट्टी की खुशबु की याद बेचैन करती थी। कटारू को यह आईडिया आया कि क्यों न कैलिफ़ोर्निया के उस फार्म का उपयोग खेती करने में किया जाये। खेती का कोई भी पूर्व अनुभव न होने के बावजूद नागा कटारू ने सब कुछ सीखने का निर्णय लिया। 

Kheti se Karodpati
करोड़पति किसान नागा कतारू : बादाम और खुबानी की खेती 

सोच विचार और जानकारी प्राप्त करने के बाद नागा कटारू ने बादाम की खेती करने का निर्णय लिया। बादाम की खेती करने के पीछे कारण यह है कि इसमें कम देखभाल, कम मेहनत लगती है। साथ ही कैलिफ़ोर्निया का मौसम भी इसके मुफीद है। 

आज नागा कटारू के इस फार्म पर 8-10 लोग काम करते है और वह बादाम के अलावा खुबानी की खेती भी करते हैं। 

खेती से कमाई की बात की जाये तो नागा कटारू इस फार्म से सालाना लगभग 2.5 मिलियन डॉलर (18 करोड़ 20 लाख रुपये) की आय करते हैं। 

इस सफल बिज़नस के बाद भी नागा कटारू आराम से नहीं बैठ गए हैं। अब वो स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से Environment & Resources विषय में MBA और MS दो डिग्रियों की पढाई कर रहे हैं जिससे कि वह खेती में भी उच्च तकनीकी का प्रयोग करके सुधार और बढ़त कर सकें। 

Apricot farming
खुबानी के फल (Apricot)

नागा कतारू खेती सम्बन्धित जानकारियों, अपनी फसल और बगीचों के फ़ोटोज़ समय समय पर अपने ब्लॉग katarufarms.blogspot.com पर अपडेट करते रहते हैं। नागा कटारू ऐसे सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने Comfort Zone से बाहर निकलने की सोचते तो हैं, सपने देखते तो हैं पर पूरा करने में पीछे हट जाते हैं।

Naga Kataru चाहते तो मजे से Google में नौकरी करते रहते और निश्चितता का जीवन जीते पर फिर उनका यह सपना हमेशा सपना ही रह जाता। रुपया -पैसा जीवन की एक बड़ी आवश्यकता है, पर अपने मन का काम करते हुए पैसा कमाने का मज़ा ही कुछ और है। 

भारत में आज नई पीढ़ी के कई ऐसे किसान हैं जिन्होंने से खेती से करोड़पति बनकर यह दिखा दिया है कि भारत के गांवों में खेती का भविष्य उज्ज्वल है और आने वाले समय में खेती-किसानी का महत्व सभी लोग समझेंगे। यह लेख अच्छा लगा तो दोस्त परिचित को व्हाट्सप्प शेयर और फॉरवर्ड अवश्य करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। 

ये भी पढ़ें >

एक अनोखे करोड़पति भिखारी की असली कहानी 

शेयर बाजार में निवेश से करोड़पति कैसे बने

खस की खेती कैसे करें ? खस की आसान खेती से लाखों कमायें

वेबसाइट में बग खोजकर हैकर आनंद प्रकाश कमाते हैं करोड़ों

कच्चे आम की टॉफी ने 100 करोड़ कैसे कमाये 

Share on WhatsApp

1 thought on “खेती से करोड़पति बनने वाले गूगल इंजीनियर नाग कटारू”

Leave a Comment