रेड बुल क्या है और कैसे बनता है, फायदे व नुकसान | Red Bull Kya Hai

रेड बुल क्या है : रेड बुल एक नॉन-एल्कोहॉलिक एनर्जी ड्रिंक है, यानि इसे पीने से नशा नहीं होता है। रेड बुल दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला एनर्जी ड्रिंक है जिसके 630 करोड़ से भी अधिक कैन हर साल बिक जाते हैं। रेड बुल एनर्जी ड्रिंक Austria देश की कम्पनी Red Bull GmbH बनाती हैआजकल पार्टी और मौज-मस्ती में रेड बुल खूब पिया जाता है। आइए रेडबुल ड्रिंक के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।

Table of Contents

रेड बुल कैसे बनता है | | Red bull kya hai :

रेड बुल में Caffeine, Taurine, Sugar, विटामिन B (B3, B5, B6, B12), कार्बोनेटेड वाटर, बेकिंग सोडा, मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाया होता है। कई लोग शक करते हैं कि Red Bull drink में Bull Sperm होता है। यह एक Myth है कि रेड बुल बनाने में लगा Taurine बैल के वीर्य (Bull Sperm) से बनाया जाता है, जबकि असल में इस Taurine को Synthetic तरीके से Pharmaceutical companies बनाती हैं। 

रेड बुल पीने से क्या होता है ?

1) रेड बुल में मुख्यतः Caffeine (कैफीन) होता है। Caffeine वो केमिकल होता है जोकि चाय, कॉफ़ी, कोला और अन्य कई भोज्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। Caffeine के सेवन से तुरंत दिमागी सतर्कता आती है, इसीलिए चाय, कॉफ़ी पीने से आलस दूर होता है, दिमाग तरोताजा और थकान भी कम महसूस होती है। 

2) Red Bull के एक कैन में एक कप Coffee के बराबर कैफीन होती है। Red Bull के एक Can में 80 mg Caffeine होता है, जबकि एक Standard कॉफ़ी के कप में 80-90 mg Caffeine पाया जाता है। इसके अलावा रेड बुल में Taurine होता है, जोकि एक तरह का Amino Acid है। कुछ Studies के अनुसार Taurine और Caffeine का Mix लेने से Mental activeness कुछ देर बढ़ जाती है। 

3) अब आप समझ सकते हैं कि रेड बुल पीने से नशा नहीं, बल्कि दिमागी और शरीर की ऐक्टिवनेस कुछ समय के लिए बढ़ जाती है। लेकिन Red Bull पीने से होने वाले असर बस 3-4 घंटे के बाद खत्म होने लगते हैं। 

रेड बुल ऊर्जा पेय में एल्कोहल का प्रतिशत

Red Bull एक Non-Alcoholic beverage है, मतलब रेड बुल में 0% एल्कोहल होता है। चूंकि रेड बुल में ऐल्कोहॉल नहीं होता है, इसलिए रेड बुल पीने से बिल्कुल भी नशा नहीं होता है।

रेड बुल पीने के फायदे

1) अक्सर लोग पार्टी, प्रोग्राम और मौज-मस्ती में रेड बुल पीते हैं या फिर थकान, हैंगओवर, जेटलैग का असर कम करने के लिए इसे पीते हैं। इसमें पाये जाने वाले Caffeine, Taurine और चीनी की भरपूर मात्रा की वजह से पीने के बाद कुछ समय के लिए एनर्जी और अलर्टनेस महसूस होती है. नींद और आलस नहीं महसूस होता। 

2) लेकिन रेडबुल पीने से न दिमाग तेज होता है, न तो नर्वसनेस दूर होकर बहादुरी आती है। यह सब बस इसे बेचने के लिए किये जाने वाले दावे भर हैं

Red Bull, Monster या कोई भी Energy Drinks कितने भी बड़े दावे करें या बहादुरी के एडवरटीज़मेंट दिखाएँ, Scientific studies और प्रयोगों में ऐसा कुछ भी साबित नहीं हो पाया है

रेड बुल पीने के नुकसान

क्या आपको मालूम है रेड बुल पीने से कई सेहत संबंधी नुकसान होते हैं। अगर आप अक्सर रेड बुल पीते हैं, तो यह आदत तुरंत छोड़ दीजिये। क्योंकि इसका असर थोड़ी देर रहता हैं, स्थायी फायदे एक भी नहीं है, उल्टे नुकसान (Side effects) कई सारे हैं। 

एक दिन में 1 से ज्यादा Red Bull न पियें। 

1) ज्यादा रेड बुल पीने से चिड़चिड़ापन, अनिद्रा (Insomnia), हाई ब्लड प्रेशर, ऐंठन (Seizures, convulsions), दिल की धड़कन तेज होना, बेचैनी, घबराहट, डायरिया, बहुमूत्र (Excessive Urination), मतली-उलटी आना, चक्कर आने की समस्यायें होती हैं। 

2) रोज रेडबुल पीने से शरीर में कैफीन बढ़ता जाता है। कैफीन की अधिक मात्रा से इन्सुलिन सेंस्टिविटी घटती है, जिससे Type-2 Diabetes हो सकता है। 

3) कई लोग Alcohol यानि शराब में Red Bull मिलाकर पीते हैं इसकी वजह से शराब का नशा कम लगता हैये आप जानते हैं कि शराब से हेल्थ ख़राब होता है, रेड बुल भी नुकसान करता है। इसलिये दोनों को मिलाकर पीने से होने वाले नुक्सान और भी ज्यादा होते हैं। 

4) कुछ Cases में Red Bull पीने पर दिल की धड़कन बढ़ने से Heart Attack होना भी देखा गया है। ऐसे लोगों ने एक दिन में Red Bull या अन्य Energy Drink के 5-6 कैन पिए थे। 

5) यही नहीं बहुत से देशों में बच्चों और टीनएजर्स को Red Bull बेचना गैर कानूनी है क्योंकि इससे मोटापा (Childhood Obesity), लीवर डैमेज, दौरे पड़ना जैसी Health problems होने के Cases देखे गये है। 

6) Gym जाने वाले या Exercise करने वाले लोग किसी ग़लतफ़हमी में Red Bull पीने की गलती न करें. जान लीजिये कि Red Bull जैसे Energy Drink पीने से Muscular बॉडी या स्वास्थ्य तो बिलकुल भी नहीं बनता है.

7) रेड बुल पीने से शरीर पर अनावश्यक दबाव पड़ता है. शरीर अपनी क्षमता से अधिक काम करता है, नींद नहीं आती है, जबकि शरीर को समय पर सही भोजन और भरपूर नींद की आवश्यकता होती है

बिना नींद और भोजन के शरीर में हुई टूट-फूट, क्षय की भरपाई नहीं हो पाती। Red Bull या कोई भी Energy Drinks पीना इसका विकल्प नहीं है। इसके बजाय Fruit & Vegetable juices पीना सही और समझदार तरीका है। 

रेड बुल पीने से शरीर पर पड़ने वाले असर की जानकारी पर एक बढ़िया PDF लिंक देखें : What Happen if you Drink Red Bull

रेड बुल पर केस और हर्जाना 

क्या आप जानते हैं कि एक अमेरिकी व्यक्ति Benjamin Careathers ने 2014 में रेड बुल पर केस किया था, जिसके बदले में रेड बुल को उसे 13 मिलियन डॉलर (91 करोड़ 66 लाख) का हर्जाना देना पड़ा था। 

Benjamin Careathers ने केस में कहा कि वो 2002 से रेड बुल पी रहा है लेकिन इससे उसकी दिमागी क्षमता और शारीरिक  पॉवर जरा भी नहीं बढ़ी। इसका मतलब रेड बुल अपने गलत प्रचार से लोगों को गुमराह कर रहा है। 

जवाब ने रेड बुल ने अपनी गलती स्वीकार की, भारी-भरकम फाइन दिया और अपने ऐड से “gives you wings” भी हटाया। 

तो फिर रेड बुल इतना ज्यादा क्यों पिया जाता है ?

हम आपको सब कुछ बताते हैं। असल में अपनी जबर्दस्त Marketing campaign और Brand image की वजह से Red Bull दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड्स में एक माना जाता है। रेड बुल अपना इतना जबर्दस्त प्रचार करता है कि लोग आसानी से इससे प्रभावित हो जाते हैं। 

Red Bull Company का स्लोगन Red Bull gives you wings है। Red Bull मुख्यतः नीले-सिल्वर रंग के कैन में मीठे और Sugar-Free फ्लेवर में मिलता है। 2013 से Red Bull ने 16 नए फ्लेवर्स, नए रंग के Cans में लांच किये हैं। 

रेड बुल दुनिया के कई हिस्सों में साल भर जोश और खतरों से भरे कई Adventurous games, Extreme Games की sponsorship व आयोजन करवाता रहता है। 

इसके अलावा Red Bull कंपनी के पास Formula One कार रेसिंग की टीमें, Football की Team और Club व अन्य कई खेल की टीमों की Ownership है। और तो और कई प्रसिद्ध खिलाड़ी और नामी सेलेब्रिटी भी रेड बुल के Ads और Promotion करते हैं। 

अपने इस अनोखे मार्केटिंग प्लान की वजह से Red Bull एक बहुत ही लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। हालाँकि रेड बुल अपने Ads में जिन फायदों और असर होने का दावा करता है, उसकी वास्तविकता कुछ और ही है। 

FAQ –

Q: क्या रेड बुल से नशा होता है

A: बिल्कुल नहीं

Q: रेड बुल में एल्कोहल होता है क्या

A: बिल्कुल नहीं

Q: क्या रेड बुल बियर होती है ?

A: जी नहीं, ये एनर्जी ड्रिंक है

Q: क्या रेड बुल पीने के बाद दवा खा सकते हैं ?

A: जी नहीं, रेड बुल पीने के बाद या रेड बुल के साथ दवा खाना नुकसानदायक हो सकता है। रिसर्च में देखा गया कि रेड बुल के साथ एंटीबायोटिक दवाएं, पेनकिलर दवाएं, स्किन प्रॉब्लम की दवाएं आदि खाने से साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए यह गलती न करें। 

निष्कर्ष

अब तो आप समझ गए होंगे कि रेड बुल पीने से फायदे कम हैं और नुकसान ज्यादा हैं। रेड बुल के बारे में जानकारी को Whatsapp, facebook पर अपने मित्र, परिचितों के साथ जरुर शेयर, फॉरवर्ड करें. जिससे कि वे लोग भी ये आवश्यक जानकारी पढ़ सकें।

ये भी पढ़ें >

मौसम्बी जूस पीने के 20 फायदे गजब हैं

ताम्बे के बर्तन का पानी पीने के 21 गजब फायदे

ग्रीन कॉफी पीने के 5 फायदे, ग्रीन कॉफ़ी कैसे बनाये

मिनरल वाटर कैसे बनता है ? असली मिनरल वाटर की पहचान

पानी कम पीने वाले को कौन सी बीमारी होती है

लेमनग्रास की चाय पीने के फायदे

sources : https://abc7chicago.com/business/monday-last-day-to-claim-free-red-bull-cash/342015/

Share on WhatsApp