शाहिद कपूर की बायोग्राफी और फैमिली –
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के बारे में कुछ अनजानी बातें जाने और उनके अनदेखे फोटो, वीडियो देखें। शाहिद कपूर की आने वाली मूवी Jersey (2022) है।
शाहिद कपूर बर्थडे | 25 फरवरी 1981 |
हाइट | 5 फीट 8 इंच |
पिता का नाम | पंकज कपूर |
माँ का नाम | नीलिमा खट्टर |
पत्नी का नाम | मीरा राजपूत |
बेटी का नाम | मीशा कपूर |
बेटे का नाम | ज़ायन कपूर |
शाहिद कपूर की शादी | 7 जुलाई 2015 |
शाहिद कपूर के 2 भाई | इशान खट्टर, रूहान कपूर |
शाहिद कपूर की 1 बहन | सना कपूर |
1) शाहिद कपूर की पत्नी मीरा और उनकी उम्र में 13 साल का अंतर है। शादी के समय शाहिद 34 साल और मीरा 21 साल की थीं।
2) शाहिद दिल्ली में पैदा हुए थे. उनके माता-पिता का तलाक तभी हो गया था जब वो 3 साल के थे। इस divorce के बाद शाहिद दिल्ली में अपने नाना-नानी और माँ के साथ रहने लगे।
3) जब शाहिद 10 साल के थे तो वो अपनी माँ के साथ मुंबई आ गये। डांसिंग के शौक़ीन शाहिद ने 15 साल की उम्र से श्यामक डावर डांस इंस्टिट्यूट में डांस सीखना शुरू कर दिया।
पढ़ें> अक्षय कुमार के बारे में 25 रोचक जानकारी

4) शाहिद कपूर अपनी माँ नीलिमा और पिता पंकज कपूर की एकलौती संतान हैं लेकिन उनके माता-पिता ने तलाक के बाद दूसरी शादियाँ की।
5) उनकी माँ नीलिमा और अभिनेता जगदीश खट्टर की शादी से एक भाई ईशान खट्टर है। जबकि पिता पंकज कपूर और अभिनेत्री सुप्रिया पाठक की शादी से एक भाई रूहान कपूर और एक बहन सना कपूर है।
शाहिद कपूर फर्स्ट मूवी –
6) शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क विश्क है जो 2003 में रिलीज़ हुई थी। इश्क विश्क मूवी के लिए शाहिद को केवल 1.5 लाख रुपये मिले थे लेकिन शाहिद ने इस पैसे से कई दिनों तक गुज़ारा किया।

7) शाहिद कपूर पक्के शाकाहारी (Vegetarian) हैं और उनमें ऐसा बदलाव Brian Hines की किताब Life is fair पढने के बाद आया।

8) अगर शाहिद कपूर अपना वजन न बढ़ाते तो उनको पहली फिल्म कभी न मिल पाती। वो इतने पतले-दुबले थे कि 20 साल की उम्र में भी वो 15 के नजर आते थे।

9) बस 1 साल के अंदर कड़ी मेहनत और विल पॉवर से शाहिद ने अपना वजन बढाया और muscular body बनाई जिसे आजतक उन्होंने बराबर मेन्टेन रखा है।

शाहिद कपूर के अनदेखे वीडियो –
10) सबको पता है कि शाहिद कपूर और आयशा टाकिया ने बचपन में कॉम्प्लान एड में साथ काम किया था। इसके बाद ये दोनों फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ में भी एक साथ दिखे.
11) लेकिन शाहिद और आयशा ने एक म्यूजिक एल्बम में भी साथ काम किया था जो शायद ही किसी को याद हो। YouTube पर इस गाने को आप देख सकते हैं।
शाहिद कपूर का पहला एड | Shahid Kapoor Pepsi ad –
12) शाहिद को अपनी लाइफ का पहला Ad पेप्सी का मिला, जिसमें उनके साथ शाहरुख़ खान, काजोल और रानी मुखर्जी भी थे।
13) Pepsi के बाद शाहिद किट-कैट, ओनिडा टीवी और आला ब्लीच के एड में भी नजर आये।
14) अपने स्ट्रगल के दौर में शाहिद ने आर्यन बैंड के अलावा कुमार सानू, पूर्णिमा, फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एल्बम में भी काम किया था।
15) यूटीवी ने Shahid Kapoor का एक रोचक इंटरव्यू Breakfast to Dinner-Shahid Kapoor किया था। इस इंटरव्यू में आप शाहिद के स्ट्रगल और स्टारडम के दिनों की कुछ मजेदार बातें और उनकी लाइफ के कुछ खास लोगों के बारे में जानेंगें।
शाहिद कपूर की कौन सी फिल्म या गाना आपको पसंद है, नीचे कमेंट करके बताइए. शाहिद कपूर के बारे में इस जानकारी को Whatsapp, Facebook पर शेयर जरुर करें, जिससे आपके दोस्त भी ये जानकारी पढ़ सकें.
यह भी पढ़ें >
I like shahid kapoor Main shahid kapoor ka Bahot bada fan hou main jabse shahid kapoor pipse ke ad dekhe tb se main inka fan hou gaya hou