80 जीवन जीने के लिए अच्छे विचार | Best Lines for Life Hindi

Lines for life : महापुरुषों के वाक्यों, कोट्स से लाखों लोग हर रोज मोटिवेशन पाते हैं। इन लाइनों को पढ़कर आपको भी अनुभव होगा कि ये बातें वाकई सच हैं। ये सुविचार ऐसा ज्ञान, प्रेरणा, आशा देते हैं जो लाइफ के संघर्ष से लड़ने के लिए सही सोच और मानसिक स्थिति तैयार करते हैं। 

इस लिस्ट के कुछ विचार तो समकालीन प्रसिद्ध लोगों के हैं मगर बहुत से विचार सैकड़ों साल पहले के महान लोगों द्वारा कहे गए हैं। इस बात से हमें ये पता चलता है कि जीवन कितना भी आधुनिक होता चला जाए, जीवन के मूलभूत नियम और सिद्धांत बदलते नहीं है।

Table of Contents

जीवन जीने के अनमोल विचार | Good quotes on life

1) कोई चीज़ जब तक हो नहीं जाती, हमेशा असंभव ही लगती है। (नेल्सन मंडेला)

2) जीवन कितना भी मुश्किल लगे, ऐसी कोई न कोई चीज़ अवश्य होती है जो आप कर सकते हैं और उसमें सफल हो सकते हैं। (स्टीफन हाकिंग्स)

3) केवल वही यात्रा असंभव है जिसकी शुरुआत अपने कभी नहीं की। (एंथनी रोबिन्स) 

4) ज्यादातर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी महानतम विफलता को पार करके अगले कदम पर पायी है। (नेपोलियन हिल)

5) यदि जीवन एकमात्र शिक्षा दे तो वह है, सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता। (लेव ग्रॉसमैन)

6) जीवन बहुत सरल है, परन्तु हम इसे मुश्किल बनाने में लगे रहते हैं। (कन्फ़्यूशियस)

7) मैं जीवन में कई बार हारा हूँ और बार-बार हारा हूँ। और इसी की वजह से मैं सफल हुआ। (माइकल जॉर्डन)

8) ऐसा रोजगार चुनो जिससे आपको प्यार हो और आपको जीवन में एक भी दिन काम नहीं करना पड़ेगा। (कन्फ़्यूशियस)

9) हज़ार मील लम्बी एक यात्रा की शुरुआत एक कदम से होती है। (लाओ त्सू)

10) मुश्किल लगता है जब करना पड़ता है और आसान लगता है जब करना चाहता हूँ। (एनी गॉटलियर)

जीवन के अच्छे विचार
जीवन के अच्छे विचार

11) बिना इरेज़र के ड्राइंग बनाने की कला ही जीवन है। (जॉन डब्ल्यू. गार्डेनर)

12) जीवन साइकिल चलाने जैसा है, बैलेंस बनाये रखने के लिए आपको चलते रहना है। (अल्बर्ट आइंस्टीन)

13) शेर की तरह एक दिन जीना बेहतर है, बजाय सारी जिंदगी भेड़ की तरह जियें। (एलिजाबेथ केनी)

14) सबसे पहला कदम ये है कि आप बोलें मैं कर सकता हूँ। (विल स्मिथ)

15) अगर आप कहते हो मैं कर सकता हूँ या नहीं कर सकता हूँ, दोनों ही स्थिति में आप सही बोल रहे हो। (हेनरी फोर्ड)

quotes on life
Quotes on life

16) तुम्हारा समय सीमित है, इसलिए इसे दूसरे के कहे अनुसार जी कर बर्बाद मत करो। दूसरों की सोच के परिणाम से बनी नीतियों में बंधकर मत जियो। दूसरों के विचारों का शोर तुम्हारे अंदर की आवाज को दबाने न पाये। और सबसे जरुरी है कि तुममें अपने दिल और अंतरात्मा की सुनकर आगे बढ़ने की हिम्मत हो। (स्टीव जॉब्स)

17) अगर आपको कोई चीज़ नहीं पसंद है तो उसे बदल दें; यदि बदल नहीं सकते तो उसके बारे में अपने विचार बदल दें। (मेरी एंजेलब्रिट)

18) इस बात की फ़िक्र करो कि दूसरे लोग क्या सोचते हैं और आप हमेशा उनके कैदी रहेंगे। (लाओ त्जु)

19) जीवन में जरुरी नहीं कि हम सबसे अच्छे बने, केवल यह जरुरी है कि हम अपना सर्वोतम प्रयास करें। (एच. जैक्सन ब्राउन जूनियर)

20) हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हमारे पास आगे बढ़ने की हिम्मत हो। (वाल्ट डिज़्नी)

21) एक समस्या के बीच में अवसर छुपे होते हैं। (अल्बर्ट आइन्सटाइन)

22) जीवन असल में कभी न खत्म होने वाली समस्याओं का सिलसिला है। एक समस्या का समाधान केवल अगली समस्या की शुरुआत है। बिना समस्याओं के जीवन की आशा मत करो. ऐसी कोई चीज़ नहीं है। इसके बजाय ऐसे जीवन की आशा करो जिसमें अच्छी समस्याएँ हों। (मार्क मैनसन)

23) जीवन बहुत आसान है। आप कुछ चीज़े करते हैं।  ज्यादातर विफल हो जाती हैं। कुछ काम कर जाती हैं। जो काम कर जाती हैं, उन्हें आप ज्यादा करने लगते हैं। (लेओनार्दो द विंसी)

24) निराशा और असफलता निश्चित रूप से सफलता की दो सीढ़ियां हैं। (डेल कार्नेगी)

25) यदि आप एक सुखी जीवन जीना चाहते हैं तो इसे एक लक्ष्य से बांधें, न कि लोगों या चीजों से (अल्बर्ट आइन्सटाइन)

quotes about life
quotes about life

Best Lines about life | Jivan par suvichar

26) सुखी जीवन के लिए बहुत थोड़े की आवश्यकता होती है; सब कुछ आपके भीतर ही है, आपके सोचने के तरीके में(मार्कस ऑरेलिअस)

27) सफलता अंत नहीं होती, असफलता घातक नहीं होती; आगे बढ़ते रहने की हिम्मत ही मायने रखती है। (विंस्टन चर्चिल)

28) जो आपके साथ होता है वह जीवन में 10% है और बाकि 90% इस पर निर्भर करता है कि आपकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है। (चार्ल्स स्विनडॉल)

29) एक बार आपने आशा को चुन लिया, फिर सब कुछ सम्भव हो जाता है। (क्रिस्टोफर रीव)

30) लोग आपके असली रूप से नफरत करें ये अच्छा है, बजाय इसके कि वे आपके नकली रूप से प्रेम करें। (आंद्रे गाइड)

31) कभी भी ऐसा न हो कि हारने का डर तुम्हे खेलने से ही दूर कर दे। (बेब रूथ)

32) जीवन उतना गम्भीर नहीं है, जितना हमारा दिमाग इसे बना देता है। (एकहार्ट टोले)

33) जीवन ने ऐसा कोई वादा नहीं किया है कि जो हम चाहें वो हमें दे। (मारग्रेट मिशेल)

34) अच्छा निर्णय लेना अनुभव से हासिल होता है और अनुभव बुरे निर्णय से मिलता है। (रीटा मे ब्राउन)

35) सफलता की हर कहानी में आप पायेंगे, कोई था जिसने एक साहसिक निर्णय लिया। (पीटर एफ. ड्रकर)

36) सारे गुणों में साहस सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आप बिना साहस के बाकी किसी भी गुण का अनवरत प्रयोग नहीं कर पायेंगे। (माया एंजेलू)

37) विपत्ति के समान शिक्षा दूसरी नहीं है। (बेंजामिन डिज़राइली)

38) एक व्यक्ति के जीवन में दो दिन सबसे महान होते हैं – जिस दिन हम पैदा होते हैं और उस दिन जब पैदा होने का उद्देश्य खोज लेते हैं। (विलियम बार्कले)

39) अंत में, यह महत्व नहीं रखता कि आपके जीवन में कितने साल थे। इस सालों में कितना जीवन आपने जिया यह महत्वपूर्ण है। (अब्राहम लिंकन)

40) मैं आपको सफलता का पक्का फार्मूला नहीं दे सकता लेकिन असफलता का एक नुस्खा दे सकता हूँ : सबको हमेशा खुश रखने का प्रयास करो। (हर्बर्ट बेयर्ड स्वॉप)

best line for life
Best line for life

41) सोचने के बजाय करना एक ऊँची छलांग लगाना है। (बारबरा शेर)

42) किसी भी पीढ़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण खोज यह है कि मनुष्य अपना रवैया बदलकर अपना जीवन बदल सकता है। (विलियम जेम्स) 

43) असफलता वह मसाला है जो सफलता को स्वादिष्ट बनाती है। (ट्रूमैन कपोटे)

44) हर चीज़ में सुन्दरता है लेकिन हर कोई इसे देख नहीं सकता। (कन्फ़्यूशियस)

45) सपने देखने वाले ही इस दुनिया के उद्धारक हैं। (जेम्स एलेन)

46) कभी कभी सवाल कठिन होते हैं और जवाब आसान। (डॉक्टर स्यूस)

47) पहले माफ़ी मांगने वाला ज्यादा बहादुर होता है। पहले माफ़ करने वाला अधिक शक्तिशाली होता है। पहले भूल जाने वाला सबसे सुखी होता है। (अज्ञात)

48) जिंदगी छोटी है, अक्सर लोग इसका रोना रोते हैं, पर सम्भवतः यही इसकी सबसे अच्छी बात है। (आर्थर शॉपेनहॉर)

49) जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे रूप में आने से पहले कोई संकट होने का इंतजार करता है। (पाउलो कोएलहो)

50) जीवन में एकमात्र सुख है – प्यार करना और प्यार पाना। (जॉर्ज सैंड)

51) विश्वास करो कि जीवन शानदार है और आपका विश्वास इसे हकीकत बना देगा। (विलियम जेम्स)

52) जीवन को बहुत गंभीरता से न लो, आप यहाँ से कभी जिन्दा बाहर नहीं जाओगे। (एल्बर्ट हब्बार्ड) 

53) मैं कहता हूँ, इस दुनिया में थोड़ा पागल होना समझदार बने रहने में मदद करता है। (ज़ा ज़ा गेबरी)

54) इस पल में खुश रहो। ये पल ही आपका जीवन है। (ओमर खय्याम)

55) जीने में जुट जाओ या फिर मौत के खौफ में मरो। (स्टीफन किंग)

56) अपनी नजर सितारों पर रखो और पांव जमीन पर। (थियोडोर रूज़वेल्ट)

57) जीवन जीने के लिए होता है, बचाकर रखने के लिए नहीं। (डी. एच. लॉरेंस)

58) सबसे प्यार करो, कुछ पर भरोसा करो, बुरा किसी का न करो। (विलियम शेक्सपियर)

59) शांत बने रहो और बढ़ते चलो। (विंस्टन चर्चिल)

60) हम वही होते हैं जैसा बनने का चुनाव करते हैं। (ग्रीन गाब्लिन)

61) अपनी जिंदगी से प्रेम करो। जैसा तुम्हे पसंद है वैसी ही जिंदगी जियो। (बॉब मार्ले)

62) तुम्हारे पीछे जो था और तुम्हारे सामने जो है, उसके सामने फीका पड़ जाता है जो तुम्हारे अंदर है। (राल्फ वाल्डो एमर्सन)

सुखी जीवन पर विचार | जीवन के विचार इन हिंदी

63) जब मेरा अंत समय आयेगा तो दुनिया से केवल मैं जाऊंगा, इसलिए मुझे वैसे जीने दो जैसा मैं चाहता हूँ। (बॉब मारले)

64) जीने वाले तो दुनिया में बहुत ही दुर्लभ है। ज्यादातर लोग तो बस जिन्दा हैं। (ऑस्कर वाइल्ड)

65) मर्यादा में रहकर जीने वालों में कल्पनाशीलता की कमी होती है। (ऑस्कर वाइल्ड)

66) जीवन को समझने के लिए पीछे देखना होता है, लेकिन इसे जीने के लिए आगे बढ़ना ही पड़ता है। (स्टोन कर्कगार्ड) 

67) मैं अकेले दुनिया नहीं बदल सकता, लेकिन मैं पानी में एक पत्थर फेंक कर कई तरंगे पैदा करने के समान कुछ कर सकता हूँ। (मदर टेरेसा)

68) जीवन के बारे में जो कुछ भी मैंने सीखा है उसका सारांश 3 शब्द में है : यह चलती रहती है। (रॉबर्ट फ्रॉस्ट)

69) हम जानते हैं कि हम क्या हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि हम क्या बन सकते हैं। (विलियम शेक्सपियर)

70) विश्वास के साथ अपने सपनों की दिशा में जाओ ! जैसी तुम्हारी कल्पना थी वैसे ही जियो। (हेनरी डेविड थोरो)

71) प्यार पाना और फिर उससे बिछड़ जाना बेहतर है, बजाय इसके कि कभी प्यार मिला ही नहीं। (सेंट आगस्टीन)

72) दिमाग ही सब कुछ है। जैसा तुम सोचते हो वैसा बन जाते हो। (गौतम बुद्ध)

73) जो मुसीबतों में भी मुस्कुरा सकते हैं, वे मुझे प्यारे हैं। (लेओनार्दो द विंसी)

जीवन जीने के अनमोल विचार | Lines on Reality of life

74) दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हो उसे पहले आपको खुद में लाना होगा। (महात्मा गांधी)

75) नीचे गिरने के बाद तुम उछलकर कितना ऊपर तक जा पाते हो, यही सफलता है। (जॉर्ज एस. पैटन)

76) प्रकृति को गहराई से देखो और उसके बाद तुम हर चीज़ को बेहतर समझ पाओगे। (अल्बर्ट आइन्सटाइन)

77) हम सब एक दूसरे से बिलकुल भिन्न हैं। राय मत बनाओ इसके बजाय एक दूसरे को समझो। (रॉय टी. बेनेट)

78) वो करो जो सही है, वो नहीं जो आसान हो या लोकप्रिय हो। (रॉय टी. बेनेट)

79) पैसा और सफलता लोगों को बदल नहीं देता, वो बस उस चीज को बढ़ा देता है जो असल में उनके अंदर पहले से होती है (विल स्मिथ )

80) जीवन का विश्लेषण करना बंद कर दो। यह इसे जटिल बना देता है। जीवन को सिर्फ जियो। (रामकृष्ण परमहंस)

source : https://parade.com/937586/parade/life-quotes/

Share on WhatsApp