Red Bull एक Non-Alcoholic एनर्जी ड्रिंक है। इसके 250ml के 1 कैन में 80mg कैफीन (1 कप कॉफी के बराबर), 1000mg Taurine, B-Vitamins और 27 ग्राम चीनी होती है। यह 15-30 मिनट में दिमागी सतर्कता बढ़ाता है, लेकिन इसका असर सिर्फ 3-4 घंटे रहता है। रोज़ पीने से हाई BP, दिल की धड़कन बढ़ना, अनिद्रा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
Red Bull ऑस्ट्रिया की Red Bull GmbH कंपनी बनाती है। 2024 में इसके 12.67 अरब कैन बिके और आज भी ग्लोबल एनर्जी ड्रिंक मार्केट में इसकी हिस्सेदारी ~38% है।
आजकल पार्टी और मौज-मस्ती में रेडबुल खूब पिया जाता है। आइए Red Bull ड्रिंक के फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं।
Table of Contents
Red Bull कैसे बनता है
रेड बुल बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री का उपयोग किया जाता है:
- कैफीन (Caffeine)
- टॉरिन (Taurine)
- विटामिन B (B3, B5, B6, B12)
- कार्बोनेटेड पानी
- बेकिंग सोडा
- मैग्नीशियम कार्बोनेट
कैफीन एक उत्तेजक है जो उत्साह, ध्यान और ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। टॉरिन एक अमीनो एसिड है जो मस्तिष्क और हृदय के स्वास्थ्य में भूमिका निभा सकता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स ऊर्जा के उत्पादन और चयापचय (Metabolism) में मदद करते हैं। ग्लूकोज शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
कई लोग शक करते हैं कि Red Bull drink में Bull Sperm होता है। यह एक Myth है कि रेडबुल बनाने में लगा Taurine बैल के वीर्य (Bull Sperm) से बनाया जाता है, जबकि असल में इस Taurine को Synthetic तरीके से Pharmaceutical companies बनाती हैं।
RedBull पीने से क्या होता है ?
- 10 मिनट बाद: कैफीन खून में पहुंचता है, दिल की धड़कन और BP थोड़ा बढ़ता है।
- 15-45 मिनट बाद: पीक अलर्टनेस। आपको नींद कम लगती है, फोकस बढ़ता है।
- 1 घंटे बाद: शुगर क्रैश शुरू हो सकता है – थकान और चिड़चिड़ापन।
- 3-4 घंटे बाद: असर खत्म। शरीर को अब नींद और पानी की जरूरत होती है।
रेडबुल पीने के कई स्वास्थ्य लाभ और दुष्प्रभाव दोनों हो सकते हैं।
RedBull के स्वास्थ्य लाभों में ये लक्षण होते हैं:
- ऊर्जा के स्तर में वृद्धि
- ध्यान में सुधार
- थकान में कमी
- प्रदर्शन में सुधार
- नींद आने में देरी
- शारीरिक गतिविधि में वृद्धि
रेडबुल पीने के मुख्य दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं :
- बेचैनी
- चिंता
- अनिद्रा
- उच्च रक्तचाप
- हृदय गति में वृद्धि
- सिरदर्द
- मतली
- उल्टी
1) RedBull में मुख्यतः Caffeine (कैफीन) होता है। Caffeine वो केमिकल होता है जोकि चाय, कॉफ़ी, कोला और अन्य कई भोज्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। Caffeine के सेवन से तुरंत दिमागी सतर्कता आती है, इसीलिए चाय, कॉफ़ी पीने से आलस दूर होता है, दिमाग तरोताजा और थकान भी कम महसूस होती है।
2) RedBull के एक कैन में एक कप Coffee के बराबर कैफीन होती है। RedBull के एक Can में 80 mg Caffeine होता है, जबकि एक Standard कॉफ़ी के कप में 80-90 mg Caffeine पाया जाता है। इसके अलावा रेड बुल में Taurine होता है, जोकि एक तरह का Amino Acid है। कुछ Studies के अनुसार Taurine और Caffeine का Mix लेने से Mental activeness कुछ देर बढ़ जाती है।
3) एक दिन में 1 से ज्यादा Red Bull न पियें। अब आप समझ सकते हैं कि रेडबुल पीने से नशा नहीं, बल्कि दिमागी और शरीर की ऐक्टिवनेस कुछ समय के लिए बढ़ जाती है। लेकिन Red Bull पीने से होने वाले असर बस 3-4 घंटे के बाद खत्म होने लगते हैं।
Red Bull ऊर्जा पेय में एल्कोहल का प्रतिशत
RedBull एक Non-Alcoholic beverage है, मतलब रेडबुल में 0% एल्कोहल होता है। चूंकि रेडबुल में ऐल्कोहॉल नहीं होता है, इसलिए रेड बुल पीने से बिल्कुल भी नशा नहीं होता है।
Red Bull के फायदे
1. तुरंत एनर्जी और फोकस: एग्जाम, रात की ड्राइविंग या जेटलैग में 1 कैन सतर्कता बढ़ा सकता है। (EFSA Study 2015)
2. एथलेटिक परफॉर्मेंस: कुछ स्टडीज में Taurine + Caffeine से रिएक्शन टाइम 5-8% बेहतर हुआ है।
3. थकान में कमी: शुगर और कैफीन मिलकर तुरंत थकान का एहसास कम करते हैं।
4. मूड बूस्ट: डोपामाइन रिलीज होने से थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस होता है।
5. कोई नशा नहीं: इसमें 0% Alcohol है, इसलिए यह शराब नहीं है।
सच्चाई: Red Bull आपको “पंख” (wings) नहीं देता, ये सिर्फ मार्केटिंग है।
1) अक्सर लोग पार्टी, प्रोग्राम और मौज-मस्ती में Red Bull पीते हैं या फिर थकान, हैंगओवर का असर कम करने के लिए इसे पीते हैं। इसमें पाये जाने वाले Caffeine, Taurine और चीनी की भरपूर मात्रा की वजह से पीने के बाद कुछ समय के लिए एनर्जी और अलर्टनेस महसूस होती है. नींद और आलस नहीं महसूस होता।
2) लेकिन रेडबुल पीने से न दिमाग तेज होता है, न तो नर्वसनेस दूर होकर बहादुरी आती है। यह सब बस इसे बेचने के लिए किये जाने वाले दावे भर हैं।
Red Bull, Monster या कोई भी Energy Drinks कितने भी बड़े दावे करें या बहादुरी के एडवरटीज़मेंट दिखाएँ, Scientific studies और प्रयोगों में ऐसा कुछ भी साबित नहीं हो पाया है।
1 दिन में कितना Red Bull पीना SAFE है?
- Healthy Adult (18+): FSSAI और EFSA के अनुसार – MAX 1 कैन (250ml) / दिन
- Teenagers (13-18 साल): 100mg कैफीन से ज्यादा नहीं = आधा कैन भी नहीं। बेहतर है बिलकुल न पिएं।
- बच्चे (<12), गर्भवती महिलाएं, दिल के मरीज: पूरी तरह मना है। भारत में इस पर “Not recommended” की चेतावनी लिखना जरूरी है।Red Bull + शराब = सबसे खतरनाक
लोग सोचते हैं कि Red Bull से नशा कम होगा, पर उल्टा होता है। कैफीन दिमाग को जगाए रखता है, जिससे आपको नशा महसूस नहीं होता और आप और ज्यादा शराब पी लेते हैं। इससे Alcohol Poisoning, दिल की अनियमित धड़कन और अचानक मौत का खतरा 4 गुना बढ़ जाता है। CDC ने इसे “Wide-Awake Drunk” कहा है।
Red Bull पीने के नुकसान
रेड बुल पीने से कई सेहत संबंधी नुकसान होते हैं जोकि इस प्रकार हैं :
WHO और Mayo Clinic के अनुसार 400mg से ज्यादा कैफीन/दिन खतरनाक है (यानी 5 कैन Red Bull)।
- दिल पर दबाव: Heart Rate और BP बढ़ता है। 2023 में American Heart Association ने चेतावनी दी कि 2 कैन से भी युवाओं में Arrhythmia का खतरा बढ़ता है।
- अनिद्रा और बेचैनी: शाम को पीने से नींद 5-6 घंटे तक खराब हो सकती है।
- शुगर हाई: 1 कैन में 27g चीनी = WHO की 1 दिन की लिमिट से ज्यादा। रोज़ पीने से Type-2 Diabetes और मोटापे का खतरा।
- कैफीन की लत: रोज पीने से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और बिना पिए काम न कर पाना।
- पेट की समस्या: एसिडिटी, मतली, डायरिया।
- लीवर पर असर: ज्यादा चीनी और टॉरिन का लगातार लोड फैटी लीवर का कारण बन सकता है।
- Dehydration: कैफीन पेशाब बढ़ाता है, पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन।
- दांतों का खराब होना: हाई एसिड और शुगर से इनेमल घिसता है।
- मानसिक स्वास्थ्य: चिंता (Anxiety) और Panic Attacks बढ़ सकते हैं।
- Heart Attack का खतरा: 1 दिन में 4-5 कैन पीने वाले युवाओं में हॉस्पिटलाइजेशन के केस देखे गए हैं।
- रोज रेडबुल पीने से शरीर में कैफीन बढ़ता जाता है। कैफीन की अधिक मात्रा से इन्सुलिन सेंस्टिविटी घटती है, जिससे Type-2 Diabetes हो सकता है।
- बहुत से देशों में बच्चों और टीनएजर्स को Red Bull बेचना गैर कानूनी है क्योंकि इससे मोटापा (Childhood Obesity), लीवर डैमेज, दौरे पड़ना जैसी Health problems होने के Cases देखे गये है।
- कई लोग Alcohol यानिशराब में Red Bull मिलाकर पीते हैं इसकी वजह से शराब का नशा कम लगता है। ये आप जानते हैं कि शराब से हेल्थ ख़राब होता है, रेड बुल भी नुकसान करता है। इसलिये दोनों को मिलाकर पीने से होने वाले नुक्सान और भी ज्यादा होते हैं
रेड बुल पीने से शरीर पर पड़ने वाले असर की जानकारी पर एक बढ़िया PDF लिंक देखें : What Happen if you Drink Red Bull
RedBull पर केस और हर्जाना
क्या आप जानते हैं कि एक अमेरिकी व्यक्ति Benjamin Careathers ने 2014 में रेड बुल पर केस किया था, जिसके बदले में रेड बुल को उसे 13 मिलियन डॉलर (91 करोड़ 66 लाख) का हर्जाना देना पड़ा था।
Benjamin Careathers ने केस में कहा कि वो 2002 से रेड बुल पी रहा है लेकिन इससे उसकी दिमागी क्षमता और शारीरिक पॉवर जरा भी नहीं बढ़ी। इसका मतलब रेड बुल अपने गलत प्रचार से लोगों को गुमराह कर रहा है।
जवाब ने रेडबुल ने अपनी गलती स्वीकार की, भारी-भरकम फाइन दिया और अपने ऐड से “gives you wings” भी हटाया।
तो फिर RedBull इतना ज्यादा क्यों पिया जाता है ?
हम आपको सब कुछ बताते हैं। असल में अपनी जबर्दस्त Marketing campaign और Brand image की वजह से Red Bull दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ब्रांड्स में एक माना जाता है। रेड बुल अपना इतना जबर्दस्त प्रचार करता है कि लोग आसानी से इससे प्रभावित हो जाते हैं।
Red Bull Company का स्लोगन Red Bull gives you wings है। Red Bull मुख्यतः नीले-सिल्वर रंग के कैन में मीठे और Sugar-Free फ्लेवर में मिलता है। 2013 से Red Bull ने 16 नए फ्लेवर्स, नए रंग के Cans में लांच किये हैं।
रेड बुल दुनिया के कई हिस्सों में साल भर जोश और खतरों से भरे कई Adventurous games, Extreme Games की sponsorship व आयोजन करवाता रहता है।
इसके अलावा Red Bull कंपनी के पास Formula One कार रेसिंग की टीमें, Football की Team और Club व अन्य कई खेल की टीमों की Ownership है। और तो और कई प्रसिद्ध खिलाड़ी और नामी सेलेब्रिटी भी रेड बुल के Ads और Promotion करते हैं।
अपने इस अनोखे मार्केटिंग प्लान की वजह से Red Bull एक बहुत ही लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। हालाँकि रेड बुल अपने Ads में जिन फायदों और असर होने का दावा करता है, उसकी वास्तविकता कुछ और ही है।
FAQ :
A: बिल्कुल नहीं
A: बिल्कुल नहीं
A: जी नहीं, ये एनर्जी ड्रिंक है
A: जी नहीं, रेड बुल पीने के बाद या रेड बुल के साथ दवा खाना नुकसानदायक हो सकता है। रिसर्च में देखा गया कि रेड बुल के साथ एंटीबायोटिक दवाएं, पेनकिलर दवाएं, स्किन प्रॉब्लम की दवाएं आदि खाने से साइड इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए यह गलती न करें।
निष्कर्ष
अब तो आप समझ गए होंगे कि रेड बुल पीने से फायदे कम हैं और नुकसान ज्यादा हैं। RedBull के बारे में जानकारी को Whatsapp, facebook पर अपने मित्र, परिचितों के साथ जरुर शेयर, फॉरवर्ड करें. जिससे कि वे लोग भी ये आवश्यक जानकारी पढ़ सकें।
ये भी पढ़ें >
मौसम्बी जूस पीने के 20 फायदे गजब हैं
ताम्बे के बर्तन का पानी पीने के 21 गजब फायदे
ग्रीन कॉफी पीने के 5 फायदे, ग्रीन कॉफ़ी कैसे बनाये
मिनरल वाटर कैसे बनता है ? असली मिनरल वाटर की पहचान
पानी कम पीने वाले को कौन सी बीमारी होती है
लेमनग्रास की चाय पीने के फायदे
sources : https://abc7chicago.com/business/monday-last-day-to-claim-free-red-bull-cash/342015/, https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/11665810/