Seaweed खाद के फायदे और कितना डालें | Seaweed Fertilizer

सीवीड खाद क्या है और इसके फायदे की जानकारी। सीवीड फर्टिलाइजर (Seaweed extract) एक प्राकृतिक जैविक खाद है। यह गमले के पौधों, घास, फसल, फल-फूल के पौधे आदि की अच्छी बढ़त के लिए लाभदायक है। यह मिट्टी को उपजाऊ बनाने के साथ ही पौधों को कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं। 

Table of Contents

सीवीड फर्टिलाइजर क्या है | Seaweed Fertilizer

सीवीड खाद एक जैविक खाद (organic fertilizer) है। यह मुख्यतः समुद्री घासों (Kelp), शैवाल (Algae) आदि को प्रोसेस करके बनाई जाती है। सीवीड खाद ज़्यादातर पौधों में डाली जा सकती है। यह खाद लिक्विड और दाने (पैलेट) दोनों रूप में बाजार में मिलती है। यह फर्टिलाइजर पर्यावरण के लिए सुरक्षित और Bio-degradable है। 

सीवीड खाद कैसे डालें | How to use Seaweed Fertilizer

पौधे में डालने के लिए पत्तियों पर सीवीड खाद का स्प्रे करना सबसे अच्छा तरीका माना गया है। इसे पानी में मिलाकर बीज बोते समय, कलम या पौधा लगाते समय डाला या स्प्रे किया जा सकता है। पौधे में फल-फूल का सीजन आने से 8-10 दिन पहले यह खाद डालना चाहिए। जैसे फूल में कलियाँ दिखने लगे तो इसे डाल सकते हैं। 

  • 1 लिटर पानी में करीब 1-3ml सीवीड खाद मिलाकर पौधे की पत्तियों पर स्प्रे करना चाहिए।
  • अगर पौधे की जड़ों में डालना है तो 1 लीटर पानी में 3-6ml सीवीड खाद मिक्स करके डालें।

सीवीड खाद के फायदे | Seaweed Fertilizer benefits

सीवीड खाद से पौधा स्वस्थ, रोगमुक्त और मौसम की मार से सुरक्षित रहता है। ये खाद धीरे-धीरे मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ता रहता है जिससे लंबे समय तक पौधे को न्यूट्रीशन मिलता रहता है। इसमें पौधे की बढ़त के लिए जरूरी उत्प्रेरक हार्मोन होते हैं जोकि सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उचित उपयोग करके मजबूत व स्वस्थ पौधा बनाता है। 

1) सीवीड खाद में है पौधे के लिए पोषण से भरपूर | Seaweed Extract

सीवीड खाद की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पौधे के लिए लाभदायक 40 से भी अधिक तरह के मिनरल्स (खनिज तत्व), एन्ज़ाइम और भरपूर विटामिन होते हैं। इसमें पौधे के लिए सबसे जरूरी तत्व NPK (नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस) और मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, बोरान, कैल्सीयम, आयोडीन, मोलिब्डेनम आदि होते हैं। 

आमतौर पर जो खाद पौधों में डाली जाती है जैसे NPK खाद में 3-4 तत्व होते हैं। बहुत से ऐसे तत्व होते हैं जिनकी पौधे को थोड़ी मात्रा में ही सही मगर जरूरत होती है, इन पोषक तत्वों की कमी सीवीड खाद डालने से पूरी हो जाती है।

2) पौधे के ग्रोथ हॉर्मोन से युक्त –

सीवीड फर्टिलाइजर में पौधे के विकास के लिए जरूरी हार्मोन Auxins, Cytokinins, Betaines और Gibbelerins भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हार्मोन पौधे में नई जड़ें, नई पत्तियाँ, नयी शाखायें निकालने की ग्रोथ तेज करती हैं, पौधे को सूखे मौसम से बचाने के लिए पानी सोखने की दर बढ़ाती हैं और पौधे की सामान्य वृद्धि दर को कंट्रोल करती हैं।

3) खेती, फसल में सीवीड खाद डालने के फायदे –

किसी फसल में डालने से यह होने वाली फसल की क्वालिटी बढ़ाता है। यह फसल को रोगों, ठंड के असर से बचाता है। सब्जी आदि उगाते समय सीवीड खाद डालने से खूब अच्छी बढ़त दिखती है, स्वस्थ फल-सब्जियां पैदा होती हैं और कीट, रोग को भी दूर रखता है। इस खाद को लॉन, किचन गार्डन, घर में लगे पौधों में भी डाला जा सकता है।

इस खाद से बड़े और अच्छे रंग के फूल, स्वस्थ फल पैदा होता हैं क्योंकि सीवीड खाद में फॉसफोरस होता है जो अच्छे फल-फूल बनाने में मदद करता है। फॉसफोरस पौधे को स्वस्थ, स्ट्रॉंग जड़ व तने बनाने में मदद करता है। सीवीड खाद फल-फूल के पौधे जैसे आलू, खीरा, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च, सेब, भिंडी, संतरा, ग्लैडियोलस के फूल आदि में अच्छी पैदावार करता है।

seaweed fertilizer benefits in hindi
सीवीड खाद के फायदे

4) ग्रोथ स्पीड (वृद्धि दर) तेज करे –

पानी में लिक्विड सीवीड मिलाकर नया बीज, कलम या पौधा बोते समय डालें या स्प्रे करें। बीज अच्छे से अंकुरित होता है और स्वस्थ पौधा बनता है। इससे कटिंग से नई-नई जड़ें निकलने में मदद मिलती हैं। नये पौधे की जड़ में इसे डालने से पौधे को रूट शॉक नहीं लगता और जड़ें भी तेजी से बढ़ती हैं।

सीवीड खाद एक रूटिंग हार्मोन का काम भी करता है। नया पौधा बोने से पहले कुछ देर लिक्विड सीवीड और पानी के सोल्यूशन में जड़ों को डुबाकर रखें फिर लगायें। अगर किसी कटिंग को पानी में डालकर जड़ तैयार कर रहे हैं तो पानी में कुछ बूंदें लिक्विड सीवीड की डाल दें, इससे जड़ें जल्दी निकलेंगी।

5) फल-फूल आदि तोड़ने पर जल्दी खराब होने से बचाए –

किसी फल-सब्जी को तोड़ने से करीब 10 दिन पहले (Liquid seaweed) लिक्विड सीवीड+पानी का स्प्रे करें। इससे फल-सब्जी की Shelf-life बढ़ जाती है यानि तोड़ने के बाद जल्दी सड़ते या खराब नहीं होते। किसी फूल को तोड़ने से 1-2 दिन पहले ऊपर बताए लिक्विड का स्प्रे करने से फूल भी जल्दी मुरझाते नहीं हैं। रिसर्च में देखा गया कि इस खाद के डालने से फूल वाले पौधों में ज्यादा फूल निकले, फलों और सब्जियों का स्वाद भी बढ़ गया। यह खाद मनुष्यों के लिए नुकसानदायक नहीं होती।

6) पर्यावरण के लिए सुरक्षित –

समुद्री घास से बनी यह खाद हर तरह के पौधे के लिए सुरक्षित है और जहरीली नहीं (non-toxic) होती। यह मनुष्यों और जानवरों पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं डालती। सीवीड फर्टिलाइजर मिट्टी और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुँचाती (Eco-friendly & biodegradable) है।

7) सीवीड खाद पौधे आसानी से सोख लेते हैं –

चूंकि यह एक ऑर्गैनिक खाद है इसलिए पौधों को इसे ग्रहण करने में समस्या नहीं होती। इसमें Alginic acid होता है जिसकी वजह से स्प्रे करने पर खाद पौधे की पत्तियों और कोशिकाओं में आसानी से प्रवेश कर जाता है। पौधे में डालने के 2-3 घंटे में ही यह पौधे द्वारा सोख लिया जाता है।

8) सीवीड फर्टिलाइजर मिट्टी की क्वालिटी सुधारता है –

यह खाद मिट्टी में कई तरह के माइक्रो-ऑरगैनिज़्म को पैदा करने में मदद करता है। ये माइक्रो-ऑरगैनिज़्म एक तरह के उत्प्रेरक (catalyst) का काम करते हैं और मिट्टी में जैविक तत्वों की वृद्धि करते हैं जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है। इससे पौधे को पोषण मिलता है। सीवीड खाद में शैवाल (Algae) से मिलने वाला कार्बोहाइड्रैट खूब होता है जोकि माइक्रो-ऑरगैनिज़्म और पौधों को बढ़ने में बहुत मदद करता है।

9) मिट्टी में पानी का बैलन्स बनाए रखे – 

सीवीड में Alginates होते हैं जोकि मिट्टी में मिले हुए धातु के अंशों से क्रिया करके क्रॉस लिंक्ड पॉलीमर बनाते हैं। यह पॉलीमर मिट्टी को भुरभुरा बनाते हैं जिससे मिट्टी में पानी डालने पर नमी देर तक बनी रहती है। इससे पौधा जल्दी सूखता नहीं और पौधे को कम पानी की जरूरत पड़ती है। यह मिट्टी में सही Aeration (वायु-संचारण) बनाए रखता है जोकि जड़ों व पौधे की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। मिट्टी में हवा एवं पानी का सही बैलन्स पौधे की जड़ों को खराब होने से बचाता है। 

>अगर आप सीवीड खाद को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ये लिंक देख सकते हैं >

नोट – सीवीड खाद को किसी केमिकल खाद के साथ मिलाकर न डालें। इससे सीवीड खाद के गुण, क्वालिटी, असर कम या नुकसानदायक हो सकता है। इसे किसी जैविक खाद के साथ-साथ डालने में कोई नुकसान नहीं है।

हम आशा करते हैं कि आपको सीवीड खाद के फायदे व उपयोग की जानकारी पसंद आई होगी। कृपया आप इस लेख को अपने मित्र, परिचितों के साथ अवश्य शेयर करें जिससे अन्य लोग ये लेख पढ़ सकें। अगर आपको सीवीड फर्टिलाइजर से जुड़ा कोई सवाल, अनुभव लिखना है तो नीचे कमेन्ट करें। 

ये भी पढ़ें – 

पौधे की मिट्टी में कोकोपीट मिक्स करने के फायदे

पौधे में एप्सम साल्ट डालने के फायदे व तरीका

NPK खाद क्या है ? इसके फायदे व कैसे डालें

घर में पैसा लाने वाला पौधा जेड प्लांट कैसे लगाए

इनडोर लगाने के लिए बेस्ट 25 प्लांट्स के नाम

घर की हवा साफ करके ऑक्सीजन देने वाला स्नेक प्लांट कैसे लगाए 

घर को बुरी नजर से बचाए सफेद आक का पौधा लगाने का सही तरीका

source : https://agfuse.com/article/advantages-of-seaweed-fertilizer-for-plants

Share on WhatsApp

2 thoughts on “Seaweed खाद के फायदे और कितना डालें | Seaweed Fertilizer”

Leave a Comment