आज की तारीख में मेरी उम्र क्या है इसे पता करने का बहुत सरल तरीका है। अक्सर ही किसी सरकारी फॉर्म या परीक्षा फॉर्म में आयु (Age) की जानकारी भरना पड़ता है। फॉर्म में उम्र की सीमा किसी निश्चित तारीख से हिसाब लगाने के लिए भी कहा जाता है। उम्र जानने का यह तरीका एक बार सीखने के बाद आपको दोबारा कभी प्रॉब्लेम नहीं होगी न आपको मोबाइल पर देखना पड़ेगा कि गूगल मेरी उम्र बताओ।
मेरी उम्र क्या है पता करने का तरीका – How to Calculate Age in hindi
हम आपको Age (आयु) का हिसाब लगाने के तरीके को 3 उदाहरण के माध्यम से समझायेंगे। आसानी से समझने के लिए नीचे दिया गया वीडियो भी देख सकते हैं।
1) सबसे पहले आज की तारीख लिखिए। इसे दिन, महिना, साल के रूप में लिखिए, जैसे 30 -11- 2020. इसी के ठीक नीचे अपनी जन्म की तारीख (Date of birth) लिखें, जैसे 15-01-1998. अब हमें आज की तारीख से बर्थडे को घटाना होगा। ध्यान रखने की बात ये है कि हमें सबसे पहले दिन को घटाना है, फिर महिना और अंत में साल।
2) अगर आज की तारीख का नंबर, बर्थ डे की तारीख से छोटा है तो हमें बगल महीने के कॉलम से 1 महीना (30 दिन के रूप में) हासिल लेंगे। जैसे आज की तारीख 5 हैं और बर्थडे की तारीख 8 है तो हम एक महिना हासिल उसे 5 में जोड़ देंगे (30+5) और घटाना करेंगे (35-8 =27 दिन)। क्योंकि हमने 1 महीना हासिल लिया इसलिए अब आज के महीने से 1 महीना कम हो जाएगा यानी (7-3 =4 महीना)। साल की गणना (2020-1991 =29 वर्ष) होगी।
3) इसी प्रकार अगर आज के महीने का अंक, जन्मदिन के महीने के अंक से छोटा है तो हम साल वाले कॉलम से 1 साल (12 महीने के रूप में) हासिल लेंगे। जैसे कि अगर 5वां महीना चल रहा है और जन्मदिन का महीना 11 है तो हम 1 साल हासिल लेकर 5 में जोड़ देंगे (12+5) और घटाना करेंगे (17-11=6 महीना)। अब क्योंकि हमने 1 साल हासिल दिया इसलिए अब वर्ष में 1 कम हो जाएगा यानी (2018-1=2017) और साल की गणना (2017-1980= 37 वर्ष) होगी।
आज की Date या किसी भी तारीख पर अपनी Age Calculate करने का जो तरीका ऊपर बताया है, उसको इस विडिओ से समझें।
https://www.youtube.com/watch?v=PAc5ToNhGNw
हम आशा करते हैं आपको यह उम्र पता का करने का यह तरीका (meri umra kya hai) सरलता से समझ आ गया होगा। अगर आपका कोई प्रश्न है तो नीचे कमेन्ट करें। इस जानकारी को दोस्तों की मदद के लिए व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें।
ये भी पढ़ें >
ATM कार्ड का पिन नंबर भूल जाए तो कैसे पता करे
ट्रेन टिकट कैन्सल करने पर कितना रुपया वापस मिलता है जानें
Good age calculation trick in hindi