काला अंगूर खाने के 11 फायदे | Black Grapes Benefits

काले अंगूर के फायदे | Black Grapes

काला अंगूर के फायदे और तासीर हरे अंगूर से अलग होती है, इसलिए काले अंगूर भी खाने चाहिए। काले अंगूर खाने से दिमाग, याददाश्त, हृदय के लिए अच्छा होता है। आइए जाने काले अंगूर खाने के गुणों की जानकारी।

1) काला अंगूर में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन E होता है। इसलिए Kale Angoor खाने से जवां, चिकनी, निखरी हुई स्किन बनती है और चेहरा खूबसूरत होता जाता है।

2) काले अंगूर आँखों के लिए बहुत अच्छा है। इसमें पाए जाने वाला Lutein और Zeaxanthin तत्व आँखों को स्वस्थ रखता है और आँखों की रौशनी बढ़ाता है।

Q: अंगूर की तासीर कैसी होती है

A: हरे अंगूर की तासीर गरम होती है।

Q: काले अंगूर की तासीर कैसी होती है ?

A: लाल अंगूर, बैंगनी अंगूर, काले अंगूर की तासीर ठंडी होती है।

3) अगर आपकी स्किन का रंग एक सा नहीं (Uneven complexion) है तो काले अंगूर का रस लगायें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो दें। काले अंगूर में पाए जाने वाले Polyphenols स्किन के Uneven tone को सामान्य करते हैं।

4) डायबिटीज के मरीज भी काले अंगूर (Black grapes) खा सकते हैं क्योंकि इसका Glycemic Index Low होता है। काले अंगूर में Pterostilbene और खूब फाइबर होता है जो शुगर लेवल घटाते हैं। फाइबर से भरपूर काला अंगूर पाचन भी ठीक करता है।

हार्ट के लिए काले अंगूर खाने के फायदे | Kale Angoor ke Fayde

काला अंगूर खाना हृदय को मजबूत करता है। काला अंगूर के Resveratrol और Quercetin एंटीऑक्सीडेन्ट तत्व शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करते हैं, जिससे हृदय की मांसपेशियों को होने वाला नुकसान घटता है। काले अंगूर में पाए जाने वाला भरपूर पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर कंट्रोल का काम करते हैं।

कहते हैं कि काले अंगूर हार्ट अटैक से बचाव करने में एस्परीन गोली के समान फायदेमंद है। काले अंगूर में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड तत्व, एस्प्रिन गोली के समान खून के थक्के जमने नहीं देता है।

5) झड़ते बालों के लिए : काला अंगूर बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। काले अंगूर के बीजों को मसल कर बालों की जड़ों में लगायें और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धोएं। इसमें पाए जाने वाला Linoleic acid बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने से बचाता है।

kale angoor ke fayde
Kala Angoor khane ke fayde

6) काला अंगूर (Black grapes) वजन घटाने में मदद करता है। इस अंगूर के एंटी ओक्सिडेंट गुण शरीर में जमे Toxin को  शरीर से बाहर निकालते हैं, जिससे वजन घटता है।

7) काला अंगूर (Black grapes) किडनी की बीमारी में भी फायदा करता है. काला अंगूर यूरिक एसिड का लेवल कम करके किडनी प्रेशर को कम करता है.

8) कैंसर से बचाव : इस अंगूर में एंटी ओक्सिडेंट और Anti-mutagenic गुण होते हैं, जिसकी वजह से काला अंगूर सभी प्रकार के कैंसर खासकर ब्रैस्ट कैंसर से बचाव करता है।

पढ़ें > दही खाने और लगाने से 30 तरह के लाभ होते हैं

9) काले अंगूर नियमित खाने से अक्सर होने वाला सिरदर्द, माइग्रेन (आधासीसी सरदर्द) में आराम मिलता है। काले अंगूर (Black grapes) का सेवन अल्झाइमर रोग (याददाश्त कमजोर होना) से बचाता है।

11) काले अंगूर Resveratrol नामक तत्व से भरपूर होते हैं जोकि इन्फेक्शन और सूजन से रक्षा करते हैं।

काला अंगूर के फायदे की इस जानकारी को Whatsapp, facebook पर शेयर और फॉरवर्ड जरुर करें जिससे कि आपके दोस्त, परिचित को भी इससे फायदा मिले। अपने सवाल, सुझाव नीचे कमेंट करें. मैं आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करूँगा।

यह भी पढ़ें >

मौसमी का जूस पीने के 20 फायदे जानें

लाभकारी अलसी खाने के फायदे पढ़ें | Alsi ke gun

ब्राउन राइस और सफ़ेद चावल के फायदों की जानकारी 

शहद और दालचीनी की चाय पीकर तेजी से वजन घटायें

सहजन के 15 फायदे जानकर आप भी खाना शुरू कर देंगे

बालों का झड़ना रोकने के लिए प्याज़ के रस के फायदे पढ़ें 

Source : https://www.healthshots.com/healthy-eating/superfoods/black-grapes-and-its-5-health-and-beauty-benefits/

Share on WhatsApp