निशा मधुलिका रेसिपी यूट्यूब चैनल की कमाई जानें | Nisha Madhulika Video

निशा मधुलिका के सबसे ज्यादा देखे गये वीडियो, कमाई, सफलता की कहानी और कुछ रोचक बातें जानिए। निशा मधुलिका यूट्यूब चैनल भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किये जाने वाले YouTube Channels में से हैं। सबसे पहले आप इन फैक्ट्स पर नजर डालिए – 

Table of Contents

निशा मधुलिका की रेसिपी | Nisha Madhulika Recipe video

  • निशा मधूलिका जी शुद्ध शाकाहारी खाना बनाती है और उनके खानों में लगने वाला सामान भी आसानी से घर पर मिल जाता है। निशा मधूलिका की एक सबसे बड़ी खासियत ये है कि उनके खानों में लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं होता है। 
  • आज YouTube पर निशा मधुलिका चैनल  के 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर है, जिसमें हर रोज 5-6 हजार नए Subscriber जुड़ते हैं।
  • उनके वीडियोज़ यूट्यूब पर 2 अरब से ज्यादा बार (2,072,055,044) देखे जा चुके हैं। 
  • निशा मधुलिका ने अपने चैनल के लिए अभी तक 1657 विडियो बनाए हैं। 
  • आज भारत और दुनिया भर के करीब 11-12 लाख लोग हर रोज़ निशा मधुलिका जी के वीडियो देखते हैं। 
  • उनके वीडियो के स्क्रीन पर चलने वाले एडवरटीज्मेंट की बदौलत निशा मधूलिका जी हर महीने 7 अंकों में कमाई करती हैं, लगभग 10-12 लाख रुपए। 
  • निशा मधुलिका जी को YouTube टॉप शेफ इंडिया 2014 का अवार्ड मिल चुका है। 

आगे हम निशा मधुलिका जी के परिवार, बैकग्राउंड और चैनल शुरू करने की कहानी जानते हैं। 

निशा मधुलिका रेसिपी इन हिंदी | निशा मधुलिका खाना खज़ाना इन हिंदी

– निशा मधूलिका जी नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रहती हैं और एक हाउसवाइफ है। निशा जी की उम्र 56 साल हैं।  निशा मधुलिका जी मुख्यतः आगरा की रहने वाली है और साइंस ग्रेजुएट है। निशा मधूलिका जी के पति एक वेब-डेवलपमेंट कंपनी चलाते हैं।

– जब उनके बच्चे बड़े होकर अपनी पढाई-लिखाई और नौकरी के लिए घर से दूर रहने लगे तो निशा जी अकेलेपन से घिर गयी। उन्होंने नौकरी भी की है, जिसे कुछ वजहों से उन्हें छोड़ना पड़ा। वो घर पर खालीपन से बचने और कुछ पॉजिटिव करने का सोचने लगी। 

– एक दिन उन्होंने इन्टरनेट पर एक रेसिपी ब्लॉग पढ़ा, जिसे देखकर उन्हें लगा कि वो भी ये काम कर सकती हैं और बेहतर तरीके से कर सकती हैं क्योंकि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद था। सन 2007 में निशा जी ने अपनी वेबसाइट निशा मधुलिका डॉट कॉम शुरू की।

– उनकी वेबसाइट पर कमेंट करने वाले बहुत से लोगो ने उनसे कहा कि अगर वो इन Recipe को बनाने के विडियो भी दिखाए तो उनके लिए बनाने का तरीका समझना आसान होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए निशा मधूलिका जी ने सन 2011 में YouTube पर अपने वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया। 

– जब निशा मधुलिका चैनल तेजी से प्रसिद्धी पाने लगा और चैनल से उन्हें कुछ कमाई भी होने लगी तो उन्होंने अपने घर में ही पहली मंजिल पर (10 X 12 फीट) किचन सेट का स्टूडियो बनवाया. तबसे निशा जी अपने सभी विडियो की रिकॉर्डिंग वही से करती हैं। 

– शुरुआत में वह खुद अपने विडियो एडिट करती थी पर चैनल की सफलता के बाद आज उनके पास 3-4 लोगो का स्टाफ है जोकि उनके विडियो के एडिटिंग, लाइटिंग में उनकी मदद करता है। 

– आज एक महीने में निशा जी तकरीबन 20 वीडियोज़ बनाती है। निशा जी की वीडियो में इंग्लिश सबटाईटल्स भी ही आते रहते हैं जिससे कि गैर हिंदी-भाषी प्रदेश के लोग भी उनकी वीडियोज़ को देख कर समझ सके। 

– निशा जी की वेबसाइट Nishamadhulika.com पर आप इनके वीडियोज़ में दिखाई गयी सभी रेसिपी को बनाने का तरीका हिन्दी या इंग्लिश दोनों भाषाओ में पढ़ सकते हैं। निशा जी का उद्देश्य होम कुकिंग को बढ़ावा देना है क्योंकि घर का खाना स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए अच्छा होता है

निशा मधुलिका रेसिपी के सबसे ज्यादा देखे गये वीडियो | Nisha Madhulika most watched video 

1. निशा मधुलिका पेठा बनाने की विधि 

निशा मधूलिका जी के चैनल का सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो है, जोकि कुल 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=gBuga_Fb5_4

2. निशा मधुलिका आंवला मुरब्बा बनाने की विधि 

यह निशा मधूलिका जी के चैनल का दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो है, जोकि 2 करोड़ 60 लाख से अधिक बार देखा गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=6-3HcL11C3E

3. निशा मधुलिका तंदूरी नान तवे पर बनायें 

निशा मधूलिका जी के चैनल का तीसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो है, जोकि 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=3iQgO0XSo3c

4. छोले भटूरे बनाने की रेसिपी | Bhature recipe in hindi by Nisha Madhulika 

निशा मधुलिका के छोले भठूरे बनाने का तरीका 2 करोड़ से अधिक व्यूज पाकर चौथे नम्बर पर लोकप्रिय है।

https://www.youtube.com/watch?v=SRbr7BsvmsY

इसके अलावा निशा मधूलिका जी का एक शुरुआती वीडियो जिसकी वजह से उनकी प्रसिद्धी अचानक बढ़ने लगी और लोग तेजी से उनका चैनल सब्सक्राइब करने लगे, वो विडियो था निशा मधुलिका – गुलाब जल बनाना जोकि 13 लाख बार देखा गया। 

https://www.youtube.com/watch?v=ZDb40sj4JDM

यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए 

आज यूट्यूब पर Indian Cooking चैनल की भरमार हैं, जिसका श्रेय निशा मधुलिका जी को ही जाता है। निशा जी एक प्रेरणा हैं कि अगर किसी भी काम को लगन और मेहनत से किया जाये तो सफलता निश्चित है। 

इससे हमे यह बात भी समझ आती है कि Technology के आने से अनगिनत नए Business और Earning के साधन खुले हैं। अब ये जरुरी नहीं है कि आप भी कुकिंग चैनल बनाने लगें। 

अपने क्रिएटिव टैलेंट को दुनिया के सामने सीधे तौर पर रखने के लिए और साथ ही Internet Earning करने के लिए YouTube एक बढ़िया साधन है। 

लेकिन पैसा कमाने के सभी तरीको की तरह यहाँ भी पैसा कमाना आसान नहीं है पर अगर काम अपने मन का हो तो जोश और लगन बनी रहती है। इसी वजह से आज कितने ही ऐसे लोग हैं जोकि YouTube से प्रसिद्धी और पैसा बटोर रहे हैं। 

इसलिए देखिये, परखिये, खुद को समझिये। 

निश्चित रूप से ऐसे बहुत से विचार और Idea हैं जिनके ऊपर काम किया जा सकता है और लोग भी उसके बारे में जानना चाहते हैं। ट्राई करके देखिये, कौन जाने Nisha Madhulika जैसी सफलता की अगली कहानी आप की हो।

निशा मधुलिका की इस कहानी को Whatsapp, Facebook पर अपने दोस्तों को फॉरवर्ड और शेयर जरुर करें, जिससे वो भी इस जानकारी को पढ़ सकें। 

यह भी पढ़ें :

Share on WhatsApp

1 thought on “निशा मधुलिका रेसिपी यूट्यूब चैनल की कमाई जानें | Nisha Madhulika Video”

Leave a Comment