कलर ब्लाइंडनेस क्या है, इसके लिए EnChroma चश्मे | Color Blindness in hindi

वर्णांधता (कलर ब्लाइंडनेस) क्या है | Color Blindness in hindi

कलर ब्लाइंडनेस आँखों का एक रोग है जिससे प्रभावित व्यक्ति को कोई 1 या 1 से ज्यादा रंग दिखाई नहीं देते हैं। वे रंगों के हल्केपन और गहरेपन में भी भेद नहीं कर पाते हैं। वर्णान्धता कई प्रकार की होती है। कुछ लोग नेत्र रोग, मष्तिष्क विकार के कारण वर्णान्ध (Color Blind) हो जाते हैं जिसका उपचार संभव है। परन्तु जो लोग जन्म से वर्णान्ध होते हैं जिसका कि कोई उपचार नहीं है।

ऐसा अनुमान है कि दुनिया में हर 12 में से एक पुरुष और हर 200 में एक महिला वर्णान्ध (कलर ब्लाइंड) होते हैं। अगर आप इन्द्रधनुष के सातों रंगों को अलग अलग पहचान पाते हैं तो आप किसी भी प्रकार की वर्णान्धता (Color Blindness) से मुक्त हैं। 

कलर ब्लाइन्ड क्या है
कलर ब्लाइन्ड लोगों को रंग ऐसे दिखते हैं

कुछ कलर ब्लाइन्ड लोग लाल और हरे रंग में भेद नहीं कर पाते, कुछ लोग पीले और नीले रंग में भेद नहीं कर पाते, कुछ को हलके हरे और पीले रंग में भेद नहीं समझ आता। 

कलर ब्लाइंडनेस (वर्णान्धता) के लिए चश्मे 

EnChroma नाम की कंपनी ने एक ऐसा खास Eyeglasses बनाया है जिसकी मदद से Color Blinds भी रंगों को देख सकते हैं। एन्क्रोमा के चश्मे लाल और हरे के बीच अंतर न कर पाने वालो के लिए सबसे सटीक काम करते हैं। 

एन्क्रोमा के बनाये चश्मे आप उनकी वेबसाइट से खरीद सकते हैं जोकि दुनिया भर में प्रोडक्ट्स डिलीवर करते हैं। यह चश्मे 60 दिनों की रिटर्न पालिसी और एक साल की वारंटी के साथ आते हैं।

EnChroma के चश्मे कलर ब्लाइंड लोगो को रंगों का बोध कराने के लिए बनाया गया है, यह एक स्थायी इलाज नहीं है। 

Enchroma glasses for color blinded
इस चश्में से वर्णांध (color blind) भी रंग देख सकते हैं

कलर ब्लाइन्ड टेस्ट | Color Blindness test in hindi 

नीचे दिए गए चित्र को देखकर आप वर्णान्धता के असर को समझ सकते हैं

  • किसी भी वर्णान्धता से मुक्त व्यक्ति को यहाँ 74 अंक दिखेगा। 
  • द्विवर्णिता या त्रिवर्णिता के रोगी को 21 अंक दिखेगा 
  • पूर्णता वर्णान्ध (Color blind) को कोई भी अंक नहीं दिखेगा।

आप कलर ब्लाइंड है या नहीं यह जानने के लिए आप इस लिंक पर विस्तृत ऑनलाइन टेस्ट भी कर सकते हैं जोकि एन्क्रोमा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

नोट – एन्क्रोमा के इस चश्मे का उपयोग आप सेना, नौकरी आदि में कलर ब्लाइंड टेस्ट (Color Blind Test) पास करने के लिए नहीं कर सकते है। 

वर्णांधता के बारे में यह जानकारी लेख अच्छा लगा तो व्हाट्सप्प पर इसे दोस्त, परिचितों के साथ अवश्य शेयर करें जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। 

ये भी पढ़ें>

रहस्यमयी वैज्ञानिक प्रयोग यंग का डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट

मिनरल वाटर कैसे बनता है ? सही मिनरल वाटर कैसे खरीदे

ऐस्ट्रनॉट अपनी दिनचर्या कैसे करते हैं ? पढ़ें जानकारी

Share on WhatsApp

6 thoughts on “कलर ब्लाइंडनेस क्या है, इसके लिए EnChroma चश्मे | Color Blindness in hindi”

  1. कलर ब्लाइंड के लिए एनक्रोमा चश्मा | कलर ब्लाइंडनेस हिंदी में कलर ब्लाइंडनेस क्या है?
    बहुत बढ़िया और बेहतरीन जानकारी है। सारी जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। और यहां रंग अंधापन के बारे में तथ्यों का एक संग्रह भी है, इसलिए इस पर जाएं।

    Reply

Leave a Comment