सपने में पैर छूना और पैर छूने के फायदे, महत्व

पैर छूना (चरण स्पर्श) : चरण स्पर्श करना या पैर छूना हिन्दू संस्कृति में सदाचार का प्रतीक है और इसके लाभ भी हैं। हमारे पूर्वजो और प्राचीन समय के विद्वानों की सबसे बड़ी खोज यह थी कि उन्होंने प्रकृति के कई रहस्यों को आज से हजारों साल पहले ही समझ लिया था। वो भी उस दौर में जब आजकल जैसी वैज्ञानिक उन्नति नहीं थी। 

हमारे ऋषि-मुनियों ने ऐसे सूक्ष्म रहस्यों को समझा, उनके महत्त्व को पहचाना फिर उन बातों को हमारी दिनचर्या में ऐसे जोड़ा कि वो हमारे संस्कार बनते चले गए। अपने गुरुजन, बड़े-बूढों और माता-पिता का पैर छूना (Feet-touching) या चरण स्पर्श एक ऐसा ही संस्कार है। 

आजकल लोग इस संस्कार का महत्व नहीं समझने की वजह से इसे नहीं करते या व्यर्थ की खानापूर्ति मान लेते है। लोग कहते हैं पैर छूने से क्या होता है ? आइये इसे समझते हैं। 

पैर छूने के फायदे | Benefits of Touching feet of Elders

विज्ञान इस बात को सिद्ध कर चुका है कि हमारे शरीर के चारो तरफ एक आभामंडल (Aura) होता है। व्यक्ति की ऊर्जा-स्तर (Energy level) के अनुसार हर मनुष्य का आभा मंडल अलग ऊर्जा तीव्रता और अलग रंग का होता है। 

यह आभा मंडल हमारे ऊर्जा, मानसिक शक्ति, इच्छा-शक्ति (Will power) और विचारो के प्रकार पर निर्भर करता है। हमारे विचारो और व्यव्हार के बदलने से इनमे भी परिवर्तन होता रहता है। जैसे सकारात्मक या आध्यात्मिक सोच वाले व्यक्ति का आभा-मंडल का प्रभाव किसी पापी, अहंकारी व्यक्ति के आभामंडल से बिलकुल विपरीत होगा। 

pair chune ka image
Pair chuna in english – Touching feet

1) जब हम किसी का पैर छूते है तो इससे पता चलता है कि हम अपने अहम् से परे होकर उसके लिए गुरुता, सम्मान और आदर की भावना से चरण स्पर्श कर रहे है। किसी के समक्ष झुकना समर्पण और विनीत भाव को दर्शाता है। 

2) जिसका हम चरण स्पर्श करते हैं, उस पर तुरंत मनोवैज्ञानिक असर (Psychological effect) पड़ता है। उसके ह्रदय से प्रेम, आशीर्वाद और संवेदना, सहानुभूति की भावनाएं निकलती है जो उसकी आभामंडल (Aura) में परिवर्तन लाती है। 

3) पैर छूने से हम उस व्यक्ति के आभामंडल से अपने आभामंडल में इन ऊर्जाओं को ग्रहण करते है जो हमारे मनो-मष्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव (Positive effect) डालती है। यह हमारे आभामंडल (Aura) को अधिक ऊर्जावान बनाती है। 

4) चरण स्पर्श करने से हमें अपने नकारात्मक सोच-विचारों से मुक्ति दिलाती है. बड़े-बुजुगों के आशीर्वाद हमारे सौभाग्य में सहायक बनते है। शास्त्रों में कहा गया है कि बड़ों को नियमित प्रणाम करने से आयु, विद्या, यश, बल बढ़ता है। 

5) भारतीय ज्योतिष में भी बताया गया है कि अपने से उम्र में बड़े-बुजुर्गों का चरण छूने से कई प्रतिकूल ग्रह-नक्षत्र अनुकूल हो जाते हैं

6) सही ढंग से, अच्छी भावना के साथ चरण स्पर्श करना चाहिए जिससे कि वह व्यक्ति आपसे दिए गये सम्मान और आदर को अनुभव कर सके और उसके मन में आपके प्रति प्रेम और आशीर्वाद की भावनाएं उत्पन्न हो। 

सपने में पैर छूने का मतलब क्या होता है 

आमतौर पर सपने में किसी का पैर छूना शुभ माना गया है। अगर आप सपने में किसी बड़े, माता-पिता, गुरु, साधु, पंडित, ब्राह्मण, बुजुर्ग महिला, व्यक्ति, स्त्री का पैर छूते हैं तो यह आपके यश-मान बढ़ने, रोग मुक्ति और कार्यों में सफलता पाने का संकेत माना गया है। किसी अनजान वृद्ध-बूढ़े, बुजुर्ग के चरण स्पर्श का मतलब पितरों या पवित्र आत्माओं का आशीर्वाद, कृपा मिलना हो सकता है। स्वप्न में खुद का पैर छूना अशुभ माना गया है, यह किसी आने वाले कष्ट, समस्या का संकेत हो सकता है। 

सपने में कोई आपके पैर छुए तो : इस सपने का मतलब है कि आपको दूसरों से सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह सपना आपके नम्र और विनम्र स्वभाव का प्रतीक है। यह सपना आपके जीवन में मौजूद लोगों का आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संकेत हो सकता है।

सपने में नानी के पैर छूना : यह सपना आपके नानी के प्रति स्नेह और प्यार का प्रतीक है। आपको नानी का आशीर्वाद और सुरक्षा मिलेगी। ये सपना नानी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संकेत भी हो सकता है।

सपने में राजा के पैर छूना : आपके जीवन में सफलता और शक्ति प्राप्त हो सकती है। यह सपना आपके बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक हो सकता है।

सपने में सास के पैर छूना : यह सपना सास के आशीर्वाद और स्वीकृति प्राप्त करने का प्रतीक है। यह सपना सास के साथ आपके रिश्ते में सुधार का संकेत हो सकता है। यह सपना आपका सास के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक है।

सपने में मृत व्यक्ति या मृत पिता के पैर छूना : ये मृत व्यक्ति के आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का संकेत है। इस सपने का मतलब मृत व्यक्ति के प्रति स्मरण और सम्मान व्यक्त करना है। यह सपना मृत व्यक्ति से क्षमा मांगना और शांति प्राप्त करने का प्रतीक हो सकता है।

सपने में गुरु के पैर छूना : गुरु से ज्ञान, आशीर्वाद, शिक्षा और मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रतीक है। यह सपना गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संकेत हो सकता है।

सपने में पितरों के पैर छूना : आपको पितरों के आशीर्वाद और सुरक्षा मिलने का संकेत है। ये सपना आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार का प्रतीक हो सकता है। इसके अलावा ये आपका पितरों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का संकेत हो सकता है।

सपने में पंडित जी के पैर छूना : इसका मलतब है कि जीवन में ज्ञान और आध्यात्मिकता प्राप्ति हो सकती है या फिर आपको जीवन में मार्गदर्शन और सलाह की आवश्यकता है। अगर सपने से आपको अच्छी अनुभूति नहीं हुई है तो इसका मतलब जीवन में आत्मविश्वास की कमी, दूसरों पर निर्भरता, डर और चिंता का होना हो सकता है।

सपने में बड़ों का आशीर्वाद लेना : ये उनकी शुभकामनाएं और सफलता का प्रतीक है। ये आपके जीवन में आने वाली प्रगति और समृद्धि है, जिसमें आपको बड़ों की सुरक्षा और संरक्षण मिलेगी।

सपने में प्रधानमंत्री के पैर छूना : आपको शक्ति और नेतृत्व के कार्य मिल सकते हैं। आप अपने जीवन में परिवर्तन और सुधार की इच्छा रखते हैं। यह आपके मन में देशभक्ति और सम्मान का प्रतीक हो सकता है। परंतु यह सपना राजनीतिक प्रभावों का डर, सामाजिक दबाव, आत्म-संदेह का संकेत भी हो सकता है।

सपने में संत के पैर छूना : ऐसा सपना ज्यादातर शुभ ही होता है। ये आध्यात्मिकता और ज्ञान की प्राप्ति का संकेत है। आपको जीवन में शांति और आनंद मिलेगा और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी। हो सकता है कि अभी आपके जीवन में भ्रम, आत्म-संदेह का दौर हो और आप जीवन में उद्देश्य की कमी, अकेलापन से जूझ रहे हों।

सपने में मुख्यमंत्री के पैर छूना : आपको राजनीतिक सफलता और शक्ति मिलने का प्रतीक हो सकता है। आपके आगामी जीवन में प्रगति और समृद्धि आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संभवतः अभी आपमें खुद की भ्रष्टाचार और अनैतिकता का डर हो या आप सामाजिक दबाव, आत्म-संदेह के भाव से भरे हों।

सपने में पैर दबाना : इस सपने का मतलब दूसरों की सेवा करने की इच्छा, उनके प्रति स्नेह और प्रेम का भाव है। ये सपना आपके जीवन में दूसरों की देखभाल और जिम्मेदारी होने का प्रतीक हो सकता है। आपने दूसरों की भलाई के लिए आत्म-बलिदान भी किया है। शायद आप अभी आप थकान और तनाव से भरे हैं और ये सपना आपकी दूसरों पर निर्भरता होने का संकेत हो सकता है।

सपने में विधवा स्त्री के पैर छूना : आपके अंदर करुणा और सहानुभूति का भाव हैं। आप दूसरों का सम्मान करते हैं। आपको जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता मिलेगी। मानसिक तौर पर यह आपके दुःख और नकारात्मकता, जीवन में अकेलापन, डर और चिंता के भाव का संकेत भी हो सकता है।

सपने में ससुर के पैर छूना : आप परिवार में सम्मान चाहते हैं, रिश्ते में मधुरता और प्रेम चाहते हैं। आपको जीवन में मार्गदर्शन और सलाह मिलेगा। हो सकता है कि अभी आपके परिवार में तनाव, असुरक्षा और आत्म-संदेह, दूसरों पर निर्भरता जैसी स्थितियाँ हों।

किसका चरण स्पर्श (Pair chuna) नहीं करना चाहिए 

> एक बात यह ध्यान रखें कि जिसका आप पैर छुएँ वो अच्छे आचार-व्यवहार, आचरण वाले हों।  यदि आपको लगता है कि वह व्यक्ति दुष्प्रवृत्ति का है तो उसका पैर छूने से लाभ नहीं होगा। इसलिए हमें विवेक के साथ बड़ो के पैर छूना चाहिए और उनके आशीर्वाद (Blessings) का लाभ ग्रहण करना चाहिए। 

पैर छूने के फायदे और स्वप्न में पैर छूने का अर्थ पर यह लेख Whatsapp, Facebook पर शेयर और फॉरवर्ड जरुर करें, जिससे और लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें. 

यह भी पढ़ें :

किस राशि में पैदा होने वाले सबसे मेहनती और किसमें आलसी होते हैं

फ्ते के किसी दिन के व्रत का महत्व और फायदे

उठक बैठक कसरत के वैज्ञानिक फायदे और महत्व

क्या भगवान होते हैं ? एक सत्य घटना

टाइम ट्रेवल : बलराम जी की पत्नी रेवती की कहानी

रामायण का पहला श्लोक क्या है ? पौराणिक कहानी

ब्राह्मण की कहानी – कर्मों का फल कैसे मिलता है

source : https://en.wikipedia.org/wiki/Dream_interpretation

Share on WhatsApp

2 thoughts on “सपने में पैर छूना और पैर छूने के फायदे, महत्व”

Leave a Comment