विराट कोहली की सबसे पसंदीदा किताब आप भी जानें

Virat Kohli Favorite Book | विराट कोहली की फेवरेट बुक 

विराट कोहली की Life और सोच बदलने वाली उनकी पसंदीदा किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ अ योगी (हिंदी में योगी कथामृत) है। इस विश्व प्रसिद्ध पुस्तक के लेखक स्वामी श्री परमहंस योगानन्द हैं। ये Book पहली बार सन 1946 में प्रकाशित हुई थी। 

इस किताब में श्री योगानन्द परमहंस जी की अद्भुत जीवनी है जो कई रोचक और रहस्यमयी घटनाओं से भरपूर है। ये बुक  आपको दिव्य आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में भी बताती हैं। इस बुक में बताई गई घटनाओं की सच्चाई, विश्वसनीयता, प्रमाणिकता विश्व प्रसिद्ध है। 

Autobiography of A Yogi पुस्तक को सदी की 100 Must Read Books में भी शामिल किया गया है। यह किताब मेरी खुद की भी Favorite Book है। 

Virat Kohli ने इंस्टाग्राम पर इस किताब के साथ सेल्फ़ी शेयर की और लिखा – मुझे यह किताब बहुत पसंद आई. यह किताब उन लोगों को जरूर पढनी चाहिए, जिनमे इतनी हिम्मत है कि वो अपने विचारों और मान्यताओं पर सवाल कर सकें और उन्हें नए नजरिये से देखने का साहस कर सके.

इस Book में दिया ज्ञान पढने और उसे Life में Follow करने से आपके सोचने का तरीका और जीवन के प्रति दृष्टिकोण पूरी तरह बदल जाएगा. उस परम परमात्मा की शक्ति में विश्वास करें और अच्छे कर्म करने के राह पर चलते रहें.

Virat Kohli favorite Book in hindi
विराट कोहली के हाथ में – ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ अ योगी

ऑटोबायोग्राफी ऑफ़ अ योगी के फैन ‘स्टीव जॉब्स’ भी 

सिर्फ विराट कोहली ही नहीं Apple Mobile & Computers के मालिक Steve Jobs भी इस किताब के बहुत बड़े प्रसंशक थे। स्टीव अपने युवा दिनों में अध्यात्मिक गुरु की खोज में भारत आये थे और चमत्कारिक रूप से उन्हें यह किताब पढने को मिली. इस किताब ने तो उनकी दुनिया ही बदल दी। 

Steve Jobs के पर्सनल मोबाइल में आजीवन सिर्फ एक ही Book रही और वो किताब थी Autobiography of A Yogi. वो समय निकाल कर हमेशा ही यह पुस्तक पढ़ा करते थे। स्टीव जॉब्स की खुद की बायोग्राफी में भी इस किताब का जिक्र किया गया है। 

स्टीव जॉब्स के अलावा दुनिया भर के हजारों प्रसिद्ध और सफल लोगों ने भी इस किताब को खूब Appreciate किया है। बॉलीवुड ऐक्टर मनोज बाजपेयी, रजनीकान्त, परेश रावल जैसे कई सेलिब्रिटीज भी इसके फैन हैं। 

  • अगर आप भी यह किताब हिंदी में लेना चाहते हैं तो इसका लिंक है >योगी कथामृत 
  • गर यही किताब इंग्लिश या अन्य किसी भारतीय भाषा में लेना चाहते हैं तो इसका लिंक है > Autobiography of a Yogi

प्रसिद्ध इंग्लिश म्यूजिक बैंड Beatles के गिटारिस्ट George Harrison भी इस किताब से बहुत प्रभावित हुए थे। जॉर्ज हैरिसन को यह Book मशहूर भारतीय सितारवादक रवि शंकर जी ने गिफ्ट की थी। 

स्वामी परमहंस योगानन्द की यह Biography एक आध्यात्मिक आशीर्वाद (Spiritual Gift) है जोकि आपको भारत के महान भारतीय योगियों और दैवीय गुरुओं, दिव्य आध्यात्मिक ज्ञान परम्परा, चमत्कारिक अनुभवों के बारे में सत्य घटनाओं से परिचित कराएगी। 

विराट कोहली की favorite book की इस जानकारी दोस्तों के साथ व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें जिससे कई लोग ये पोस्ट पढ़ सकें। 

यह भी पढ़ें :

असुरों के इतिहास और रहन-सहन के बारे में रोचक किताब देखें

कौन सी 5 मोटिवेशन बुक सबको जरूर पढ़नी चाहिए

अब्राहम लिंकन के पुनर्जन्म की अदभुत कहानी गजब है

देवदत्त पटनायक के बारे में जानें और उनकी 7 बेस्टसेलर किताब की लिस्ट

सुपर कमांडो ध्रुव कॉमिक्स लिखने और ड्रॉ करने वाले अनुपम सिन्हा के बारे रोचक बातें

वरुण ग्रोवर हैं एक नेशनल अवार्ड विनर गीतकार, स्क्रीनराइटर, कॉमेडियन

Share on WhatsApp

7 thoughts on “विराट कोहली की सबसे पसंदीदा किताब आप भी जानें”

  1. ये सब बहुत ही अच्छी किताबे है। इन किताबों के बारे में आपने बढ़िया करके बताया है। में एक बार इन किताबो जरूर पडूंगा

    Reply

Leave a Comment