अल्लू अर्जुन की लाइफ स्टोरी व 11 हिट फिल्में | Allu Arjun Kaun hai

अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट ऐक्टर हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मूवीज के दीवाने उत्तर भारत में भी खूब हैं और Pushpa : The Rise की सफलता ने तो झंडे ही गाड़ दिए। अल्लू अर्जुन की हिन्दी डब फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं और यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज पाती हैं। अल्लू अर्जुन मल्टीटैलेंटेड हीरो हैं। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, डांस हर स्टाइल में अल्लू अर्जुन को महारत हासिल है। अपनी यूनिक स्टाइल की वजह से ही अल्लू अर्जुन को Stylish Star भी कहा जाता है। 

Table of Contents

Allu Arjun biography | अल्लू अर्जुन की बायोग्राफी व हिस्ट्री

1) अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 में चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।  अल्लू अर्जुन के पिता (Father) का नाम अल्लू अरविन्द है जोकि एक फिल्म प्रोड्यूसर थे। अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामालिंगैया पद्म विभूषण सम्मानित फिल्म कॉमेडियन थे। 

2) प्रसिद्ध साउथ एक्टर चिरंजीवी अल्लू अर्जुन के फूफा हैं और एक्टर पवन कल्याण अंकल हैं। अल्लू अर्जुन 3 भाई (Brother) हैं, जिनमें वो बीच के हैं। अल्लू अर्जुन के बड़े भाई का नाम अल्लू वेंकटेश और छोटे भाई का नाम अल्लू शिरीष है। 

Allu Arjun Family, parents, wife
अल्लू अर्जुन वाइफ, अल्लू अर्जुन के माता-पिता, अल्लू अर्जुन के भाई

अल्लू अर्जुन की पत्नी और बच्चे | Allu Arjun Wife & Kids 

3) अल्लू अर्जुन की Wife का नाम स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) है जोकि प्रसिद्ध बिजनेसमैन के. सी. शेखर रेड्डी की पुत्री हैं। 6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी हुई। अल्लू अर्जुन के दो बच्चे पुत्र अयान और पुत्री अर्हा हैं। 

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी

अल्लू अर्जुन की हिट फिल्में | Allu Arjun History

4) अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म विजेता (Vijetha) थी जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। युवा अल्लू अर्जुन के करियर की पहली फिल्म गंगोत्री थी जो 2003 में रिलीज हुई थी।

5) 2004 में डायरेक्टर सुकुमार की पहली फिल्म आर्या (Arya) अर्जुन के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इस रोचक फिल्म में आर्या के रोल में जबर्दस्त एक्टिंग की वजह से अल्लू अर्जुन को कई अवार्ड्स मिले। आर्या फिल्म ने अच्छा बिज़नस किया, फिल्म समीक्षकों ने भी इसे सराहा और अल्लू अर्जुन चर्चा का विषय बन गये। 

6) Allu Arjun की अगली फिल्म बनी (Bunny 2005) थी. इस फिल्म में वो एक कॉलेज स्टूडेंट बनी के रोल में थे जोकि एक अमीर आदमी की बेटी से प्यार करता है। फिल्म में अपनी बिंदास स्टाइल और डांसिंग स्किल से अल्लू अर्जुन ने सबको अपना फैन बना दिया। इसी फिल्म से अल्लू अर्जुन का बनी उपनाम भी पड़ गया।

allu arjun wife and kids
अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा और बच्चे अयान और अर्हा

7) 2006 में अल्लू अर्जुन की आर्या2 (Arya2) मूवी आई। ये एक अनाथ लडके की कहानी है जोकि दोस्ती को प्यार से बढ़कर मानता है और समय आने पर दोस्त के लिए अपने प्यार को भी छोड़ने को तैयार हो जाता है. लेकिन उसका दोस्त हमेशा उससे पीछा छुड़ाता रहता है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग और डांसिंग नम्बर 1 की है.

8) तेलुगु सिनेमा के सफलतम हीरो में एक माने जाने वाले अल्लू अर्जुन ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी हैं. अब तक उन्हें 5 फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ और 2 नंदी अवार्ड्स भी मिले हैं. तमिलनाडु के अतिरिक्त केरल में भी Allu Arjun की जबर्दस्त फैन फालोविंग है.

9) अल्लू अर्जुन बेहतरीन डांसर भी हैं. एक से एक कठिन डांस स्टेप्स करने में उन्हें महारत है. अल्लू अर्जुन साउथ के नम्बर 1 डांसर एक्टर है. उनकी जबर्दस्त एनर्जी और मेहनत उनके डांस में साफ़ दिखती है.

Allu Arjun bio data | अल्लू अर्जुन के बारे में जानकारी

उम्र (Age)37 वर्ष
हाइट (Height)5 फीट 9 इंच
राशि (Zodiac sign)मेष (Aries)
1 मूवी की फीस (Fees)50-100 करोड़
उपनाम (Nickname)स्टाइलिश स्टार, बनी (Bunny), मल्लू अर्जुन (Mallu Arjun), साउथ इंडियन माइकल जैक्सन
पढ़ाई (Education) BBA Graduation
कॉलेजMSR College, हैदराबाद
स्कूलसेंट पैट्रिक स्कूल
शौक (Hobby)एंटीक आइटम संग्रह करना, फोटोग्राफी, पेंटिंग करना, पढ़ना
फेवरेट बुकहू मूव्ड माय चीज़, लेखक डॉ स्पेंसर जॉनसन
फेसबुक फालोवर्स 1.26 करोड़ लोग
allu arjun childhood young photo
अल्लू अर्जुन बचपन और युवावस्था
Q: अल्लू अर्जुन का घर कहाँ है

A: हैदराबाद (तेलंगाना) के जुबली हिल्स एरिया में है।

Q: अल्लू अर्जुन किसका बेटा है

A: फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविन्द

Q: अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ क्या है

A: 350-400 करोड़ रुपये

Q: अल्लू अर्जुन की Caste क्या है

A: कापू जाति (किसान)

Allu Arjun movie list | अल्लू अर्जुन मूवी लिस्ट 

10) अल्लू अर्जुन ने अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मों में एक्टर के रूप में रोल किया है. उनकी आने वाली मूवी ना Pushpa  2021 में रिलीज़ होगी.

Daddy (2001), Gangotri (2003), Aarya (2004), Bunny (2005), Happy (2006), Aarya 2 (2006), Happy (2007), Shankardada Zindabad (2007), Hero (2007), Desamuduru (2007), Bunny the lion (2007), Parugu (2008), Krishna (2008), Aarya 2 (2009), Varan (2010), Varudu (2010), Arya2 (2010), Vedam (2010), Badrinath (2011), Julayi (2012), Gajapokkiri (2012), Iddarammayilatho (2013), Romeo And Juliets (2013), Allu Arjun And Dulquar (2014), Bhaiyya (2014), Lucky The Racer (2014), Race Gurram (2014), Yevadu (2014), Rudhrama Devi (2015), Son Of Sathyamurthy (2015) , Sarrainodu (2016), Duvvada Jagannadham (2017), Naa Peru Surya, Naa Illu India (2018), Ala Vaikunthapurramuloo (2020), Pushpa : The Rise (2021), Pushpa 2 : The Rule (2022)

अल्लू अर्जुन की लगभग सभी फ़िल्में Hindi में dub हुई हैं. कुछ ऐसी फिल्में जिनके नाम उत्तर भारत में समझना मुश्किल था, हिंदी में अलग नाम से पेश की गयी.

इन फिल्मों के नाम कुछ इस प्रकार हैं :

  • Vedam – अंतिम फैसला
  • Parugu – वीरता द पॉवर
  • Varudu – एक और रक्षक
  • Desamuduru – एक ज्वालामुखी
  • Julayi – डेंजरस खिलाड़ी
  • Badrinath – संघर्ष और विजय
  • Bunny – बनी द हीरो
  • Aarya – आर्या की प्रेम प्रतिज्ञा
  • Aarya2 – आर्या एक दीवाना
  • Happy – दम
  • Race Gurram – मैं हूँ लकी द रेसर
  • Pushpa : The Rise – पुष्पा

यूट्यूब पर अल्लू अर्जुन की फिल्में –

हिंदी प्रदेशों में अल्लू अर्जुन की Hindi movie काफी पसंद की जाती हैं. YouTube पर Allu Arjun हिंदी फिल्में करोड़ों बार देखी जा रही हैं. अल्लू अर्जुन की हिंदी डब फिल्म सरायनोडू यूट्यूब पर 30 करोड़ से अधिक बार देखी जा चुकी है. इसी प्रकार डीजे फिल्म के 9 करोड़ से अधिक और सन ऑफ़ सत्यमूर्ति Movies 12 करोड़ से अधिक बार देखी जा चुकी है। 

अल्लू अर्जुन की लाइफ के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी, अपने कमेन्ट नीचे लिखें। इन लेख को दोस्तों के लिए व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। 

अक्षय कुमार के इतिहास से 20 अनजाने फैक्ट्स

रणवीर सिंह के बारे में 9 रोचक बातें और फ़ोटोज़

शाहरुख़ खान के बचपन से 7 अनदेखे फ़ोटो और 10 फैक्ट्स

शाहिद कपूर के 6 फ़ोटोज़, वीडियो आपने नहीं देखे होंगे 

बॉलीवुड के 5 गजब ऐक्टर जो 1 सीन में कमाल करते हैं

Share on WhatsApp