KaiZen क्या है, कैसे ये आदतें बदल सकता है | Kaizen meaning in hindi

काइज़ेन क्या है | What is Kaizen technique in Hindi

Kaizen एक Japanese शब्द है। काईजेन का अर्थ है Continual Improvement मतलब लगातार सुधार। आदत बदलना हर आदमी के लिए एक चुनौती होता है। कोई आदत कब लग जाती है, पता ही नहीं चलता। 

काइज़ेन का उद्देश्य टालमटोल की आदत दूर करना है। Habit छुड़ाने या बदलने में बड़ी दिक्कत होती है और बुरी आदत पीछा नहीं छोड़ती। वैसे तो आदत बदलने के कईयों तरीके हैं, लेकिन काइज़ेन (Kaizen) की खासियत है कि ये बड़ी ही आसान मगर Effective है। 

what is kaizen in hindi

काइज़ेन तकनीक कैसे प्रयोग करें | How to use Kaizen in hindi 

1) Kaizen Technique शुरू करने के लिए पहले आप कोई भी लक्ष्य सेट कर लीजिये। जैसे रोज एक्सरसाइज करने का प्लान। अब रोज एक्सरसाइज करने का एक टाइम पक्का कर लीजिये। इस टाइम को अपने मोबाइल में एक अलार्म बना दीजिये। 

2) अब हर रोज जैसे ही अलार्म बजे, उस वक़्त Exercise करना शुरू कर दीजिये। नोट करने वाली बात यह है कि आपको केवल 1 मिनट Exercise करनी है। जी हाँ ! बस एक मिनट. न इससे कम न इससे ज्यादा

3) इस बात को ध्यान में रखें, हर रोज जैसे ही अलार्म बजे आपको सब काम छोड़कर अपने सेट गोल पर काम शुरू कर देना है। बस 1 Minute का समय ही तो देना है।

Kaizen के फायदे और काइज़ेन उदाहरण | Kaizen benefits & examples in hindi

देखिये एक दिन में 1440 मिनट होते हैं, आपको तो केवल 1 मिनट निकालना है। अगर आप दिन भर में 1 मिनट का समय भी नहीं निकाल सकते तो फिर क्या कहा जाये। आपको लग सकता है कि सिर्फ एक मिनट तक कोई काम करने से क्या फर्क पड़ेगा ? पड़ता है, बिलकुल पड़ता है जी। 

आदत कोई एक दिन में नहीं बनती, न एक दिन में छूटती है। आदत बदलने के लिए हम बड़े सारे प्लान बनाते हैं। हिम्मत जुटाते हैं, लेकिन बात नहीं बनती। चक्कर यह है कि हम Habit बदलने का प्लान शुरू करते समय एक प्रेशर या Tension में रहते हैं कि अब तो हमें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और हम न कर पाए तो ?

दिमाग की खासियत है कि अगर आप इसे कोई Pressure में रखोगे तो यह छुटकारा पाने का कोई जुगाड़ जरुर खोजेगा। ये काम दिमाग बहानों के जरिये करता है। काइज़ेन सबसे पहले आपको इस प्रेशर से मुक्त रखती है। आपको बहुत मेहनत नहीं करनी, बस 1 मिनट का समय निकालना है

अगर आप एक हफ्ते तक भी यह नियम चालू रख पाए तो आपका Confidence मजबूत होने लगेगा। ये बहुत जरुरी है। कहा गया है मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। जैसे जैसे आपका कॉन्फिडेंस बढेगा, उत्साह भी बढ़ता जायेगा। 21 दिन लगातार करने से यह कार्य आपकी आदत बन जायेगा। 

– इसके बाद यह 1 मिनट का समय बढ़ाकर 3 Minute या 5 Minute तक कर दीजिये। अगले 1-2 हफ्ते इसी नियम पर बने रहिये। तब तक आपको इस काम की अच्छी आदत हो जाएगी। 

जब कोई चीज़ आदत में शुमार हो जाती है तो उसे करने के लिए सोचना नहीं पड़ता। आप नहीं करोगे तो लगेगा, कुछ कमी है, कुछ खालीपन है। ऐसा नहीं है कि अच्छे काम की Habit नहीं पड़ती। पड़ती है, काइज़ेन तकनीक प्रयोग करके तो देखिये

60 सेकंड का यह छोटा सा समय बड़े आराम से आपकी Life बदल देगा। 

Kaizen in hindi पर यह लेख Whatsapp, Facebook पर शेयर और फॉरवर्ड जरुर करें, जिससे और लोग भी इस जानकारी को पढ़ सकें। 

ये भी पढ़ें :

Share on WhatsApp