11 बेस्ट एनिमे मूवीज हिन्दी में डब | Japanese Anime Movies

जापान की Anime Movies अमेरिका की Disney कार्टून फिल्मों से बहुत अलग होती हैं। Japanese Animation मूवीज की कहानियाँ बहुत जबर्दस्त होती हैं जिसे हर उम्र का आदमी देखना पसंद करेगा। जापान के महान एनीमेशन डायरेक्टर हयाओ मियाज़ाकी की मूवी Spirited Away को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। आपको भी हयाओ मियाज़ाकी के प्रोडक्शन कम्पनी Studio Ghibli की ये मूवीज जरूर देखनी चाहिए। 

Table of Contents

बेस्ट एनिमे मूवी की स्टोरी पढ़ें | Best Japanese Animation Movies

इन सभी एनिमे मूवीज को आप Netflix पर हिन्दी ऑडियो में देख सकते हैं। 

  • The Castle of Cagliostro 
  • Nausicaa of the Valley of the wind
  • Castle in the Sky 
  • My neighbor Totoro 
  • Kiki’s Delivery service 
  • Porco Rosso 
  • Princess Mononoke 
  • Spirited Away 
  • Howl’s Moving castle 
  • Ponyo 
  • The Wind Rises 

1) Spirited Away – 

स्पिरिटेड अवे मूवी को अकेडमी अवार्ड पुरस्कार दिया गया था। ये मूवी एक छोटी बच्ची Chihiro की कहानी है जो गलती से आत्माओं की दुनिया में फँस जाती है और वो किस प्रकार इस मुसीबत का सामना करती है। 

Hayao Miyazaki spirited away
स्पिरिटेड अवे की रहस्यमयी दुनिया

2) Princess Mononoke – 

इस एनिमे मूवी कहानी उस जमाने की है जब इंसानों और प्रकृति के बीच का रिश्ता विज्ञान की वजह से टूटना शुरू हो जाता है। उसी दौरान Ashitaka नाम के एक लड़के को एक रहस्यमयी श्राप लग जाता है जिसे हटाने के लिए उसे हिरन जैसे दिखने वाले प्रकृति देवता Shishigami का पता करना होगा। इस खोज के बीच में वो एक अनोखी लड़की प्रिन्सेस मोनोनोक से मिलता है, जिससे मिलने पर उसकी लाइफ में नया मोड़ आ जाता है। ये मूवी प्रकृति और मनुष्य के बीच के संघर्ष की कहानी है। 

1997 में प्रिंसेस मोनोनोक उस साल की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। यह फिल्म अमेरिका में भी काफी लोकप्रिय हुई और स्टूडियो झिब्ली को नयी पहचान मिली। 

Hayao Miyazaki Princess Mononoke
फोटो स्रोत: प्रिंसेस मोनोनोक मानव और जीवात्मा जगत की कहानी 

3) My neighbor Totoro –

एक छोटी लड़की Satsuke और उसकी छोटी बहन Mei अपने पिता के साथ गाँव के पुराने घर में रहने आते हैं। खेल-खेल में दोनों बहनें की उस पुराने घर में रहने वाली कुछ मजेदार आत्माओं से दोस्ती हो जाती है। खासकर घर के पास रहने वाले एक बड़े भालू जैसे दिखने वाले Totoro नाम के जादुई जीव से दोस्ती की वजह से कई कमाल होते हैं। 

4) Castle in the Sky –

Sheeta नाम की एक अनाथ लड़की के पास एक मैजिक क्रिस्टल का लॉकेट होता है, जिसे हासिल करने के लिए कुछ हवाई लुटेरे और कर्नल Muska पड़े हुए हैं। इन सबसे बचते हुए Sheeta की मुलाकात Pazu नामके अनाथ लड़के से होती है। Sheeta और Pazu हवा में उड़ते हुए जादुई शहर Laputa की खोज करते हैं, मगर वहाँ पर कर्नल मस्का और हवाई लुटेरे भी पहुँच जाते हैं जोकि लापुता शहर के अद्भुत खजानों को हड़पना चाहते हैं। 

5) Nausicaa of the Valley of the wind –

भविष्य में दुनिया के इकोसिस्टम में बड़े विनाशकारी बदलाव हुए, जिससे बहुत कम इंसान जिंदा बचते हैं। दुनिया में रहने वाली जगह बहुत कम हैं और ज्यादातर जगह जहरीले जंगलों में बदल गयी है। Nausicaa नाम की यंग लड़की जो Valley of the wind में रहती है, उसके अंदर जंगल में रहने वाले विशालकाय जन्तुओ से बात करने की शक्ति है। नौसिका एक अनुभवी योद्धा लॉर्ड यूपा की मदद से किस तरह उजड़ी हुई दुनिया में फिर से शांति कायम करती है, ये इस मूवी की कहानी है। 

6) The Castle of Cagliostro –

एक शातिर चोर Lupin कैसीनो से पैसे चुराता है लेकिन उसे पता चलता है कि चुराए गए नोट नकली है। इस फ्रॉड का पता करने के लिए वो Cagliostro जाता है। Cagliostro मे उसे एक सुंदर राजकुमारी Clarisse के बारे में मालूम होता है जिसकी शादी जबरदस्ती Count के साथ हो रही, जिससे कि काउन्ट Cagliostro के खजाने का पता लगा सके। Lupin अपने दोस्त Fujiko और इन्स्पेक्टर Zenigata के साथ मिलकर राजकुमारी को बचाने का प्लान बनाता है। 

7) Ponyo –

पॉनयो एनिमे मूवी
पॉनयो – जापानी एनिमे मूवी

समुद्र के अंदर रहने वाली एक छोटी गोल्डफिश राजकुमारी दुनिया देखना चाहती है, इसलिए वो समुद्र से बाहर आती है। छोटी राजकुमारी Sosuke नाम के छोटे लड़के से मिलती है जोकि राजकुमारी को Ponyo नाम से बुलाता है। राजकुमारी Ponyo भी इंसानों की तरह बनना चाहती है, मगर उसके पिता ये नहीं चाहते। Ponyo रूप बदलने के लिए जादुई ड्रिंक की एक बूंद लेना चाहती है लेकिन वो पूरा बर्तन गिर जाता है जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच जाती है।  

8) Porco Rosso –

Porco Rosso फर्स्ट वर्ल्ड वॉर में जापान का एक महान फाइटर प्लेन पायलट था। किसी श्राप की वजह से Porco Rosso का चेहरा एक सूअर का बन जाता है लेकिन अभी भी उसमें फ्लाइंग का टैलेंट है। Porco Rosso हवाई लुटेरों से लोगों की रक्षा करता है। एक अमेरिकन शातिर लुटेरा और Porco Rosso के बीच मुकाबला होना है, जिसमें Porco की मदद उसकी पुरानी दोस्त मैडम जीना और एक तेज मेकैनिक लड़की Fio Piccolo करते हैं। 

9) The Wind Rises –

ये एनिमे मूवी जापान के महान हवाई इंजीनियर Jiro Horikoshi की बायोग्राफी से प्रेरित है। Jiro Horikoshi को बचपन से ही हवाई जहाजों से बहुत लगाव था। एक गाँव में पैदा होने के बाद कैसे वो एरोप्लेन डिजाइन करने के अपने सपने को पूरा करते हैं और महान A6M फाइटर प्लेन डिजाइन करते हैं जो सेकंड वर्ल्ड वॉर में जापान के बहुत काम आया था। 

10) Howl’s Moving castle –

Howl एक जादूगर है जोकि चलते-फिरते लोहे के महल में रहता है। Sophie नाम की एक लड़की हैट बनाने की दुकान चलाती है। उसकी सीधी-साधी लाइफ में एक जादूगर Howl से दोस्ती होने के बाद भूचाल आ जाता है। एक दुष्ट जादूगरनी Witch of Waste सोफी पर जादू कर देती है जिससे Sophie एक बुढ़िया बन जाती है और Howl उसे पहचान नहीं पाता। देखना ये है कि Howl कैसे विच ऑफ वेस्ट से अपने जादू की मदद से लड़कर Sophie की खोइ हुई सुंदरता वापस लाता है।

11) Kiki’s Delivery service –

इस एनिमे मूवी की कहानी एक 13 साल की लड़की Kiki के बारे में जोकि अपने पिता और Witch माँ के साथ गाँव में रहती है। गाँव की रस्म के अनुसार 13 साल की होने पर उसे गाँव से दूर किसी शहर में 1 साल अकेले रहकर अपनी Witch Training पूरी करनी होगी। Kiki अपनी बोलने वाली बिल्ली Jiji को लेकर एक अनजान शहर जाती है और उड़ने वाली कूरियर सर्विस का काम करने लगती है। आगे कुछ ऐसी घटनाएं होती है जिससे Kiki को अपनी शक्तियों पर भरोसा नहीं रह जाता जबकि उसके सामने ऐसी सिचूऐशन है जिसे जीतने के लिए उसे अपने खोए हुए आत्मविश्वास को जगाना होगा।

हयाओ मियाज़ाकी की Anime Movies की खासियतें – 

Hayao Miyazaki के फिल्मों की कहानियाँ चाहे इमोशनल हों या फैन्टसी वर्ल्ड की हों, उनकी कहनियों के कैरेक्टर की ऐक्टिंग इतनी नेचुरल होती हैं कि आप फिल्म से जुड़ जाते हैं। छोटी-छोटी सी बातें भी बहुत डीटेल से दिखाई जाती हैं। 

Hayao miyazai anime
फोटो स्रोत – हयाओ मियाज़ाकी – एक जीनियस डायरेक्टर

एनीमेशन होने के बावजूद असली एमोशन फ़ील होते हैं जिसके पीछे हयाओ मियाज़ाकी की गहरी विचार शक्ति और मानवीय व्यव्हार की अच्छी समझ है। हयाओ मियाज़ाकी के स्टूडियो झिब्ली ने Japanese Animation industry को एक से बढ़कर एक एनीमेशन कार्टून फ़िल्में दीं। इसी वजह से हयाओ को जापान का Walt Disney कहा जाता है। 

Animation एक ऐसा माध्यम है जिसकी पकड़ उसे डायरेक्ट करने वाले के हाथ में होती हैं। हयाओ मियाज़ाकी एक महान कहानीकार हैं और कहानी प्रस्तुत करने का उनका अंदाज़ सम्मोहक है। सरल से सरल और गंभीर भाव को भी हयाओ जिस ख़ूबसूरती से एनीमेशन फिल्मों में उतारते हैं वो लाजवाब है। 

आज दुनिया में जापानी फिल्मों का बोलबाला है। जापानी एनीमेशन फिल्मों में कई प्रकार हैं जैसे Manga, Anime, Hentai आदि। हयाओ मियाज़ाकी इन कला परंपरा के महारथी और शीर्ष गुरु माने जाते हैं। 

मजे की बात ये कि फ़िल्में Japanese में होने के बावजूद दुनिया भर के लोग उन्हें देखते है। ये Japanese Animation की लोकप्रियता का सबूत है। इसी वजह से बहुत सी Japanese anime movies इंग्लिश और अन्य भाषाओँ में भी Dub की जाती हैं या Subtitle के साथ आने लगी हैं। 

यह भी पढ़ें >

source : https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Studio_Ghibli_works

Share on WhatsApp

Leave a Comment