BTW Owner बिट्टू टिक्की वाला के सतीराम यादव : ठेले से रिटेल चेन का सफ़र

बिट्टू टिक्की वाला के Owner सतीराम यादव | Bittu Tikki Wala Story

दिल्ली के पीतमपुरा में चाट, टिकिया के एक ठेले से शुरुआत करके बिट्टू टिक्की वाला अब BTW नाम का Brand बन चुका है। आज Delhi NCR क्षेत्र में BTW के 14 से अधिक रेस्टोरेंट्स और स्टोर हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में एक ट्यूटर सतीराम यादव कैसे इस Business में आये और इस मुकाम पर पहुंचे, आइये जानते हैं।

अयोध्या शहर में गरीब बच्चों को Tuition देने वाले सतीराम यादव ‘मास्टरजी’ के नाम से प्रसिद्ध थे और लोग उनका सम्मान करते थे। अपना बिज़नस शुरू करने और कुछ बड़ा करने की उम्मीद लेकर सतीराम दिल्ली आये। सतीराम किसी बिज़नस फैमिली से नहीं थे, पर वो आत्मविश्वास और हिम्मत से भरपूर थे। 

BTW Owner Satiram Yadav
Bittu Tikki Wala owner – S R Yadav

– सतीराम के मन में उत्तर भारतीय Street food चाट, टिकिया, दही-भल्ले आदि की shop खोलने आईडिया था। सतीराम यादव के सगे भांजे आर. के. यादव को टिक्की बनाने का तरीका आता था। सो सतीराम ने चाट, समोसे आदि का बिट्टू टिक्की वाला नाम से ठेला लगाना शुरू किया। लाजवाब स्वाद, बढ़िया क्वालिटी और ग्राहकों से बढिया व्यवहार की वजह से जल्द ही बिट्टू टिक्की वाला का नाम प्रसिद्ध होने लगा और लोग दूर दूर से उनकी दुकान पर आने लगे। 

– अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर दूरदर्शी सतीराम यादव ने BTW (Bittu Tikki Wala) ब्रांड नाम रजिस्टर्ड करवा लिया और वो रेस्टोरेंट फ्रैंचाइज़ी देने लगेसन 1991 में उनका पहला रेस्टोरेंट दिल्ली के रानीबाग मार्किट में खुला। आज BTW के रिटेल चेन में 1200 से अधिक लोग रोजगार पा रहे हैं। 

– पिछले 3 साल से BTW पैकेज्ड फ़ूड और कैटरिंग सेगमेंट में भी आ चुके हैं। BTW के नमकीन, रेडी टू ईट आइटम, मिठाइयाँ, मिनरल वाटर, गिफ्ट पैक, कुकीज़ के निर्माण के लिए सतीराम ने 50,000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई है। 

BTW Namkeen and sweets

– दिल्ली के सुभाषनगर में BTW का शानदार मार्केटिंग ऑफिस सतीराम की सफलता का प्रतीक है। आज बिट्टू टिक्की वाला के सफलता की कहानी MBA Colleges में case-study में पढाई जाती है. सतीराम यादव युवा कारोबारियों के लिए एक प्रेरणास्रोत और मिसाल हैं। सतीराम यादव के Success की यह यात्रा कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन की कहानी है।

लेख अच्छा लगा तो शेयर और फॉरवर्ड अवश्य करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें

यह भी पढ़ें :

पेटीएम के मालिक विजय शेखर शर्मा की जीवनी

हैकर आनंद प्रकाश कैसे कमाते हैं करोड़ों, जानिए

अमित शाह बायोग्राफी से जुड़े 15 फैक्ट्स

नागा कटारू : गूगल के पूर्व इंजीनियर जो अब खेती से कमाते हैं करोड़ों

बुकमायशो के ओनर आशीष हेमराजानी की लाइफ स्टोरी

Share on WhatsApp

Leave a Comment