श्रद्धा कपूर बायोग्राफी से 21 रोचक जानकारी | Shraddha Kapoor Biography

Table of Contents

श्रद्धा कपूर पति नाम, शादी, पिता, माँ, कमाई, मूवी :

उम्र 34
पिता (Father)शक्ति कपूर (पंजाबी)
माँ (Mother) शिवांगी कोल्हापुरे (मराठी)
भाई सिद्धांत कपूर
मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे (एक्ट्रेस)
बर्थडे3 मार्च 1987
राशि मीन (Pisces)
हाइट 5 फीट 3 इंच
शादी अविवाहित
पति (Husband) अविवाहित (Unmarried)
बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ
कमाई (फीस)102 करोड़ रुपये (5-6 करोड़ रूपए/फिल्म)
पहली फिल्म तीन पत्ती
आने वाली फिल्में नागिन, स्त्री 2
फेवरेट कलर पीला ( Yellow), बैंगनी (Voilet)
फेवरेट बुक शांताराम
फेवरेट मूवीज प्यासा, Godfather 1 & 2, Central Station, Shawshank Redemption
शौक बागवानी (Gardening)

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography

1) देखने में हल्की-फुलकी, नाजुक सी लगने वाली श्रद्धा कपूर स्कूल की फुटबाल टीम में थीं और आज भी वो Fitness पर बहुत ध्यान देती हैं। श्रद्धा को Adventure Sports बहुत पसंद है और वो एक सर्टिफाइड स्कूबा डाइवर भी हैं। 

2) श्रद्धा कपूर को बस एक चीज़ से डर लगता है, वो है कड़कती हुई बिजलियाँ। दोस्तों से मोबाइल पर चैटिंग करना श्रद्धा कपूर का पसंदीदा टाइमपास है। 

3) घूमने फिरने और छुट्टियाँ मनाने के लिए न्यू यॉर्क, गोवा, लद्दाख श्रद्धा कपूर की पसंदीदा जगह हैं।

4) श्रद्धा कपूर के फेवरेट हीरो Johnny Depp औऋतिक रोशन हैं। नूतन और प्रियंका चोपड़ा श्रद्धा कपूर की फेवरेट बॉलीवुड हीरोइन हैं। 

5) फेवरेट गाने : खोया खोया चाँद और आशिकी 2 का गाना तुम ही हो श्रद्धा कपूर के पसंदीदा गाने हैं। श्रद्धा कपूर का फेवरेट इंग्लिश गाना Ocean Drive Band का With The Sunshine है। 

श्रद्धा कपूर का मनपंसद खाना | Shraddha Kapoor favorite food

6) श्रद्धा कपूर को चाय पीना बहुत पसंद है और कईयों कप चाय दिन भर में पी जाती हैं। श्रद्धा कपूर को मीठा भी बहुत पसंद है। उन्हें Chocolate, जलेबी, Pancakes खासकर पसंद है। 

7) श्रद्धा कपूर को जापानी खाना बहुत पसंद है, Sushi उनकी पसंदीदा डिश है। श्रद्धा को खाने में कच्ची चीजें बहुत पसंद हैं जैसे कि सलाद। श्रद्धा को Tomato Ketchup बिल्कुल नापसंद है। 

8) पिता शक्ति कपूर की फिल्म अंदाज अपना अपना श्रद्धा की फेवरेट फिल्म है।

shraddha kapoor ke bare mein
Shraddha Kapoor 

9) श्रद्धा हॉलीवुड मूवीज की शौक़ीन हैं और खाली समय में बढ़िया हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करती हैं।

10) श्रद्धा कपूर मुख्यतः Lakme, Vaseline, Lipton, Veet, Titan, Dulux के लिए एड करती हैं। श्रद्धा Elle, Marie Claire, Cine Blitz, Adorn, FHM, Femina, Filmfare, Cosmopolitan जैसी कई प्रसिद्ध मैगज़ीन के फ्रंट कवर पर आ चुकी हैं। 

11) श्रद्धा कपूर ने खुद का ब्रांड Imara भी मार्च 2015 में लांच किया है। Imara लेडीज के लिए भारतीय फैशन के कपड़े बनाती है। 

12) 2014 में श्रद्धा कपूर भारत में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी में 6th नम्बर पर थीं। 2013 में FHM India ने दुनिया की 100 World’s Sexiest Women की लिस्ट में श्रद्धा कपूर को 5th रैंक दी थी। 

श्रद्धा कपूर की शादी और पति नाम | Shraddha Kapoor Husband

13) श्रद्धा कपूर की शादी हो चुकी है, ऐसी इन्टरनेट पर कई अफवाहें हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है श्रद्धा कपूर के पति (Husband) का नाम आदित्य रॉय कपूर है, जोकि बिलकुल सच नहीं है। 

14) श्रद्धा कपूर के माता पिता चाहते थे कि वो पढाई करें, फिल्मों में न आयें। पर श्रद्धा के पक्के इरादों को देखते हुए उन्होंने श्रद्धा को रोका नहीं। शक्ति कपूर को श्रद्धा के एक्ट्रेस बनने से ख़ुशी ही हुई, हाँ जब एक बार श्रद्धा ने एयर होस्टेस बनने की ख्वाइश की थी तो शक्ति कपूर ने साफ़-साफ़ मना कर दिया था। 

15) जब श्रद्धा कपूर छोटी थीं और उनके पिता शक्ति कपूर अलग-अलग मेकअप में घर आते थे, तो उन्हें लगता था कि उनके  पिता कोई सुपरहीरो हैं और उनके पास Super Powers हैं। 

16) परिवार – श्रद्धा कपूर की माँ और नाना शास्त्रीय गायक हैं। यही नहीं मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी श्रद्धा कपूर के रिश्ते में आती हैं। श्रद्धा कपूर ने एक विलन मूवी का गाना गलियाँ खुद ही गाया है। 

17) श्रद्धा कपूर को पहली फिल्म का ऑफर सलमान खान ने दिया था जब वो 16 साल की थीं। उस समय श्रद्धा ने मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा इतनी कम उम्र में वो एक्टिंग लिए तैयार नहीं थीं। बाद में यह रोल Lucky फिल्म के लिए स्नेहा उलाल को मिला

18) स्कूल के दिनों में श्रद्धा पढाई में अच्छी थीं, 12th में उनके 95% आये थे। अपनी पहली फिल्म लव का द एंड के लिए उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी की पढाई बीच में ही छोड़ दी। यह फिल्म 2011 में रिलीज़ हुई और पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। 

श्रद्धा कपूर की फर्स्ट मूवी, करियर और फिल्में | Shraddha Kapoor Movies

19) श्रद्धा कपूर की पहली मूवी तीन पत्ती (Teen Patti) थी, जिसमें श्रद्धा ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। ये फिल्म भी चली नहीं और श्रद्धा को एक और नाकामयाबी मिली। इसके बाद तो उन्हें फ्लॉप हीरोइन मान कर कई फिल्मों की कास्ट से निकाल दिया गया। श्रद्धा कपूर को संजय लीला भंसाली की फिल्म माई फ्रेंड पिंटो के लिए साइन किया गया था, लेकिन फिर भंसाली ने श्रद्धा को निकालकर कल्कि कोचेलिन को साइन कर लिया। 

20) श्रद्धा कपूर की किस्मत का बंद ताला रोमांटिक मूवी आशिकी 2 से खुला। इस फिल्म के लिए उन्हें 2013 में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। 

shraddha kapoor ka pati
श्रद्धा कपूर आदित्य रॉय कपूर

21) श्रद्धा कपूर के पास यशराज बैनर की फिल्म औरंगजेब का ऑफर था, लेकिन उन्होंने इतने बड़े बैनर की फिल्म छोड़कर मोहित सूरी की फिल्म Aashiqui 2 करना पसंद किया। उनका यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ। जहाँ औरंगजेब फ्लॉप रही, आशिकी 2 सुपरहिट हो गयी और श्रद्धा कपूर के एक्टिंग करियर का पुनर्जन्म हुआ। 

22) श्रद्धा के लिए 2018 बहुत ही अच्छा रहा। श्रद्धा कपूर की मूवी स्त्री ने करीब 130 करोड़ की कमाई की और साल की Super hit फिल्मों में एक बन गयी है। उनकी दूसरी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू ने भी 40 करोड़ की कमाई कर ली।

ये भी पढ़ें –

रणवीर सिंह की हिस्ट्री और 9 रोचक बातें

अक्षय कुमार बायोग्राफी से 20 अनोखे फैक्ट्स

शाहरुख़ खान का बचपन से 7 अनदेखे फ़ोटो और 10 रोचक बातें

श्रद्धा कपूर के बारे में जानकारी अच्छी लगी तो कृपया इसे Whatsapp, facebook पर शेयर और फॉरवर्ड अवश्य करें. अपने सवाल-सुझाव नीचे कमेंट करें। source : https://en.wikipedia.org/wiki/Shraddha_Kapoor

Share on WhatsApp