रोजर फ़ेडरर की 19 रोचक बातें | Roger Federer Biography

रोजर फेडरर विकिपीडिया | Roger federer in hindi : टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर स्विट्ज़रलैंड देश के खिलाड़ी हैं। अपनी Perfect Gaming style (सर्वोत्तम खेल शैली) की वजह से और 103 सिंगल टाइटल विजय, 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल ख़िताब जीतकर रॉजर फेडरर आज तक के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल के खिलाड़ी माने गये हैं

1) रॉजर एकमात्र ऐसे टेनिस खिलाड़ी हैं जोकि सर्वाधिक 302 हफ्तों तक नंबर 1 की पोजीशन पर बने रहे। दुनिया के सभी भूतपूर्व और वर्तमान टॉप टेनिस खिलाड़ी और कोच उन्हें आज तक का Best Tennis Player मानते है। 

2) रॉजर फेडरर का नाम दुनिया के सबसे अमीर खिलाडियों में आता है। रॉजर फेडरर की नेट वर्थ 600 मिलियन (4500 करोड़ रुपये) है। 

Table of Contents

रोजर फेडरर का बचपन | Roger Federer Biography

3) रोजर फेडरर का जन्म 8 अगस्त 1981 को स्विट्ज़रलैंड के बसेल शहर में हुआ था। रॉजर की बचपन से ही Tennis में खास दिलचस्पी थी। अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम खेल को देने के लिए रॉजर ने 16 साल की उम्र में पढाई छोड़ दी। 

5) Roger Federer टेनिस के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल भी खेलते थे। इसकी वजह से उनकी फिटनेस, बॉडी बैलेंसिंग और स्टेमिना अच्छी होती गयी। 

Roger Federer in hindi
रॉजर फेडरर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ

6) 14 वर्ष की उम्र तक रॉजर एक पक्के शाकाहारी थे। इसके बाद उनका रुझान नॉन वेज फ़ूड की तरफ हुआ और वे नॉनवेज खाने लगे। 

रोजर फेडरर का परिवार | Roger Federer family

7) रोजर फेडरर ने 2009 में पूर्व टेनिस खिलाड़ी मिर्का वाव्रिनेक से शादी कीइस शादी से उन्हें दो बार जुड़वाँ बच्चे हुए। पहले मायला रोज और शार्लेन नाम की जुड़वाँ लड़कियाँ और बाद में लियो और लेन्नार्ट नाम के जुड़वाँ लडके हुए। 

8) रोजर फेडरर के पिता Robert Federer एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में एक्सक्यूटिव थे। रोजर की माँ Lynette Federer भी उसी कंपनी में काम करती थीं। रोजर फेडरर की 1 बड़ी बहन हैं जिनका नाम Diana है और संयोग से वो भी जुड़वा बच्चों की माँ हैं। 

9) रॉजर फेडरर Forbes World’s Highest Paid Athletes 2020 की लिस्ट में 1st नंबर पर हैं। दुबई, स्विट्ज़रलैंड, ज्यूरिख में रॉजर के आलीशान बंगले हैं। 

10) रॉजर फेडरर के रोल मॉडल पूर्व टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर और स्टेफन एडबर्ग हैंरॉजर फेडरर इंग्लिश, जर्मन, फ्रेंच और स्विस जर्मन भाषा बोलने में माहिर हैं। 

11) रॉजर फेडरर UNICEF के ब्रांड अम्बेसडर भी हैं। रॉजर ने रोजर फेडरर फाउंडेशन नामक NGO भी खोला है जोकि प्राकृतिक आपदाओं में भोजन, दवाइयाँ आदि राहत सामग्री मुहैया कराती है। 

रॉजर फेडरर का खेल करियर और टाइटल्स | Roger Federer Sports Career

12) सन 1998 में रॉजर ने जूनियर विंबलडन जीत लिया। फिर साल 1999 में पहली बार Roger Federer का नाम दुनिया के टॉप 100 टेनिस प्लेयर्स की सूची में आया। 

13) 1999 में रॉजर ने अपना पहला टाइटल स्पेन में चैलेंजर टूर में डबल्स फाइनल जीतकर हासिल किया। साल 2001 में रॉजर फेडरर को अपना पहली Single Title जीत मिलान इंडोर टूर्नामेंट में मिली। 

14) 2001 विंबलडन के चौथे राउंड में Roger Federer ने शीर्ष खिलाड़ी पीट सम्प्रास को हराकर सनसनी फैला दी। इसके दो साल बाद 2003 में रॉजर फेडरर Wimbledon का Grand Slam टाइटल जीतने वाले पहले स्विस खिलाड़ी बने। 

15) Roger Federer के लिए साल 2006 सबसे बढ़िया रहा। इस साल उन्होंने 12 सिंगल टाइटल अपने नाम किये। सबसे खराब साल 2013 रहा जिसमें रॉजर फेडरर ने सिर्फ 1 टाइटल जीता। 

रोजर फ़ेडरर के प्रतिद्वंदी | Roger Federer Rivals 

16) रोजर फेडरर और राफेल नडाल की खेल प्रतिद्वंदिता 2004 से शुरू हुई। इस प्रतिस्पर्धा से दोनों खिलाड़ियों के खेल और करियर में बहुत विकास और सुधार हुआ। इनके बीच हुए 40 मैचों में Nadal ने 24 मैच जीते और Roger ने 16 मैच। 

17) Roger Federer और नोवाक जोकोविच ने 50 मैच साथ खेले हैं जिसमें 23 Roger और 27 Novak ने जीते। 

18) एंडी मरे और रॉजर ने 25 मैच खेले हैं जिसमें 14 रॉजर और 11 एंडी ने जीते हैं। 

19) 20 साल लम्बे प्रोफेशनल करियर में Roger Federer ने कभी भी, किसी भी कारणवश Tennis Match बीच में अधूरा नहीं छोड़ा. इससे रोजर फेडरर की ईमानदार खेल प्रतिबद्धता का पता चलता है। 

Q: रोजर फेडरर किस खेल से संबंधित हैं ?

A: टेनिस (Tennis)

Q: रोजर फेडरर किस देश के हैं

A: स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)

दोस्तों रोजर फेडरर के बारे में जानकारी को व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरुर करें, जिससे कई लोग ये जानकारी पढ़ सकें।  आपका पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी कौन हैं ? नीचे कमेंट करें। 

यह भी पढ़ें :

जब सचिन ने ब्रैड हॉग से कहा दोबारा ये नहीं कर पाओगे

विराट कोहली की लाइफ बदलने वाली किताब आप भी पढ़ें

क्रिकेट खिलाड़ी शुभमन गिल की बायोग्राफी 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

बिना थके सैकड़ों किलोमीटर कैसे दौड़ते हैं डीन कर्नाज़ेस

हैरी पॉटर लिखने वाली जे के रोलिंग की प्रेरक जीवनी

विजय शेखर शर्मा की जीवनी से आपको प्रेरणा मिलेगी

बिट्टू टिक्की वाले से BTW ब्रांड तक सतीराम यादव के सफलता की कहानी

source : https://www.rogerfederer.com/

Share on WhatsApp