रेडी प्लेयर वन मूवी की कहानी | Ready Player One

रेडी प्लेयर वन मूवी की कहानी एक बेस्टसेलर साइंस फिक्शन नॉवेल Ready Player One पर आधारित है जिसके लेखक Ernest Cline हैं। 2011 में छपा ये नॉवेल बहुत हिट रहा, इसे कई अवार्ड्स मिले और बुक का 20 भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है। ये मूवी Amazon Prime पर इंग्लिश ऑडियो, हिन्दी/इंग्लिश सबटाइटल के साथ देखी जा सकती है।  

रेडी प्लेयर वन हिंदी में | Virtual Reality movie story

आगे वीडियो में रेडी प्लेयर वन मूवी की पूरी कहानी सीन बाइ सीन देखिए लेकिन पहले थोड़ा सा स्टोरी जान लीजिए।

कहानी का मेन हीरो Wade Watts एक लड़का है जोकि एक OASIS Virtual Reality game में छुपे एक राज को खोज रहा है, जिसके मिलने से Energy crisis से जूझ रही दुनिया की समस्याओं का अंत हो सकता है। राज खोजने वाला व्यक्ति दुनिया का सबसे पावरफुल इन्सान और 240 बिलियन डॉलर का वारिस बन जायेगा। 

ये मूवी इस वजह से खास है क्योंकि आजकल Virtual Reality के क्षेत्र में बड़ी तेजी से प्रगति हो रही है। बस 2-3 वर्ष में मनोरंजन का नया तूफान आने वाला है।

कल्पना कीजिये कि बस आँखों पर एक हेडसेट लगाया और आप पहुँच गये वास्तविकता से दूर आभासी दुनिया में। इस समय नए-नए वर्चुअल रियलिटी कंटेंट, विडियो गेम बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

Facebook ने तो प्रसिद्ध वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी Oculus Rift को साल 2014 में 2 बिलियन डॉलर (16000 करोड़ रुपये) में खरीद ली और उनका Metaverse भी बनना शुरू हो गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्चुअल रियल्टी एक सीरियस बिज़नस बनने वाला है, ये महज कोई कल्पना नहीं है।

Virtual Reality headsets in india

दुनिया की टॉप कम्पनीज Apple, Microsoft, HTC, Samsung, Facebook आदि हर महीने नए अपग्रेडेड Virtual Reality Headsets लांच कर रही हैं। अभी तो लोग मोबाइल में गर्दन झुकाए लगे रहते हैं, आने वाले समय में बहुत जल्द ही लोग वर्चुअल रियलिटी हेडसेट लगाये नजर आएंगे।

ready player one movie scenes
रेडी प्लेयर वन मूवी के सीन

Ready Player One मूवी के मुख्य ऐक्टर Tye Sheridan, Olivia cooke, Simon Pegg है। Warner Brothers प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में हैरतअंगेज स्पेशल इफेक्टस हैं। ये लेख अच्छा लगा तो इसे Whatsapp पर शेयर और फॉरवर्ड जरूर करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें।

यह भी पढ़ें >

बेस्ट हॉलीवुड मूवी की कहानियाँ हिंदी में पढ़ें

डाउनसाइजिंग मूवी हिंदी में कहाँ देखें

जुमानजी मूवी देखिए हिंदी में

11 एनिमे मूवी स्टोरी पढ़ें जो जरूर देखनी चाहिए

ऑस्कर विनर मूवी ‘द रेवेनांट’ की सच्ची कहानी जानें

Share on WhatsApp