रणवीर सिंह जीवनी, फैमिली, पढाई, करियर की 9 जानकारियां :
बॉलीवुड के नयी पीढ़ी के सफल और टैलेंटेड एक्टर्स की बात की जाये तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आजकल शीर्ष पर चल रहे हैं. उनकी फ़िल्में हिट हो रही हैं और कई अलग तरह के किरदारों को निभा कर उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया है.
एक सम्पूर्ण कलाकार के रूप में रणवीर सिंह न सिर्फ एक अच्छे एक्टर है, साथ ही बढ़िया डांसर और एंटरटेनर भी हैं. इस लेख में रणवीर सिंह के जीवन और करियर से जुड़े रोचक तथ्य जानिए.
1. रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है. एक सिन्धी परिवार में जन्मे रणवीर सिंह के माता-पिता का नाम अंजू और जगजीत सिंह भवनानी है. रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रितिका भवनानी है.
2. प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर रिश्ते में रणवीर सिंह के मौसा लगते हैं. अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर रणवीर सिंह की माँ की सगी बहन हैं.
3. 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह फिल्मों में आने से पहले एक कॉपीराइटर थे. उन्होंने O&M और J. Walter Thompson जैसी शीर्ष एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम भी किया है.
4. रणवीर सिंह को अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए बेस्ट मेल डेब्यू केटेगरी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था.
5. बचपन से ही फिल्म जगत में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले रणवीर सिंह जब बड़े हुए तो उन्हें महसूस हुआ कि बिना किसी फ़िल्मी बैकग्राउंड के फिल्म जगत में पहचान बनाना आसान नहीं है. लेखन में रूचि होने के कारण रणवीर ने ‘क्रिएटिव राइटिंग’ का कोर्स करने का निश्चय किया और अमेरिका आ गये.
6. जब रणवीर इंडियाना यूनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ़ आर्ट की पढाई कर रहे थे तो उनका एक वैकल्पिक विषय ‘एक्टिंग’ भी था. इस कोर्स को करने के दौरान रणवीर सिंह की रूचि पुनः अभिनय जगत की ओर हुई और उन्होंने निश्चय किया कि वो भारत आकर एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाएंगे.
7. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए रणवीर सिंह पहली पसंद थे पर रणवीर उन दिनों गोलियों की रासलीला राम लीला की शूटिंग में व्यस्त थे इसलिए बाद में यह रोल ‘रणबीर कपूर’ ने निभाया.
8. आजकल हर जगह रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण साथ साथ दिखते है, पर कॉलेज के दिनों में रणवीर सिंह का प्यार उनके साथ पढने वाली आहना देओल (अभिनेत्री हेमा मालिनी की लड़की) थीं.
9. सन 2015 में आई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणवीर सिंह (Ranveer singh) को बेस्ट एक्टर की केटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया. रणवीर सिंह की इस साल रिलीज़ होने वाली फिल्म बेफिक्रे (Befikre)’है.
लेख अच्छा लगा तो शेयर और फॉरवर्ड अवश्य करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें.
यह भी पढ़ें :
शाहरुख़ खान Shahrukh Khan के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य / अनदेखे फ़ोटोज़
जानिए अभिनेता अमोल पालेकर के बारे में और देखिये 6 लाजवाब फिल्मे YouTube पर
देखिये बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘Parineeti Chopra’ के Australia Tour की खूबसूरत फ़ोटोज़
बॉलीवुड एक्टर ‘शाहिद कपूर’ के ये विडियो और फ़ोटोज़ बेशक आपने नहीं देखे होंगे
Keywords: रणवीर सिंह बायोग्राफी, रणवीर सिंह मूवीज, Ranveer singh interesting facts in Hindi
Loved reading this, so many unknowns facts, even i did not know Anil kapoor is a relative of Ranveer Singh.