दुनिया की सबसे बड़ी गाड़ी बैगर 288 देखिए

दुनिया की सबसे बड़ी गाड़ी बैगर 288 है। जर्मनी में बनी इस गाड़ी के फीचर और खसियतों के बारे में पढ़ें। इस पोस्ट में हम दुनिया की सबसे बड़ी गाड़ी के बारे में जानेंगे। 

Table of Contents

दुनिया की सबसे बड़ी गाड़ी | World’s largest vehicle

1) दुनिया के सबसे बड़े वाहन (Vehicle) का नाम Bagger 288 है। Bagger 288 का वजन 13,500 टन, लम्बाई 721 फीट, ऊँचाई 315 फीट, चौड़ाई 151 फीट है। यह वाहन एक Excavator (खनन कार्य करने वाली मशीन) का कार्य करता है। 

2) इसे krupp नामक जर्मन कंपनी ने बनाया था। जर्मनी की एक माइनिंग कंपनी Rheinbraun ने पश्चिमी जर्मनी में स्थित Tagebau Hambach खान से कोयला खनन के लिए इसके निर्माण का आर्डर दिया था। 

3) बैगर 288 एक दिन में 1 फुटबॉल फील्ड के बराबर क्षेत्र को 100 फीट गहराई तक खोद सकता है। 

duniya ki sabse badi gadi kaun si hai

Bagger 228 की कीमत

4) Bagger 288 को बनाने में 100 Million Dollar (750 करोड़ रूपए) की लागत आई। इसे बनाने और असेंबली करने में 10 साल लगे। इसे वाहन को चलाने में 17 मेगवाट बिजली खर्च होती है। 

बैगर 288 की गजब पॉवर

5) बैगर 288 के खुदाई करने वाले सिरे पर 18 बड़े बकेट लगे हुए हैं, जिनसे यह खुदाई करता है। Bagger 288 के एक दिन की खुदाई से निकले कोयले से 2500 रेल के डिब्बे भरे जा सकते हैं

Bagger 288 excavator

Bagger 228 की Speed

6) यह विशालकाय गाड़ी 10 मीटर/मिनट की स्पीड से आगे चलता है. चलने के लिए Bagger 288 में 12 कैटरपिलर ट्रैक्स लगे हुए हैं, जिनपर यह रेंगता हुआ आगे बढ़ता है। हर एक ट्रैक 12 फीट चौड़ा बनाया गया है नहीं तो चलने पर यह अपने वजन से धंस जाएगा। 

is duniya ki sabse badi gadi

जब बैगर 288 को दूसरी जगह shift किया

8) Bagger 288 के सारे पुर्जे खोलकर, दूसरी जगह ले जाकर असेंबली करना बहुत महंगा पड़ता अतः इसे चलाकर ले जाया गया। 3 सप्ताह में Bagger 288 ने 14 मील की दूरी पूरी की। इस काम में 70 लोगों की टीम और 10 Million Dollar (75 करोड़ रूपये) खर्च हुए। 

7) Bagger 288 को पहली बार जिस खान में लगाया गया था उस खान को मशीन ने 13 साल में पूरी तरह खाली कर दिया।  इसके बाद Bagger 288 को 14 मील (22 किलोमीटर) दूर Garzweil में कोयले की दूसरी खान ले जाया गया। 

World's Biggest Vehicle in hindi

9) बैगर 288 आज तक की सबसे बड़ी गाड़ी है। इसके पहले भी Krupp कंपनी ने Bagger 281, Bagger 285, Bagger 287, Bagger 293 वाहन बनाए थे लेकिन Bagger 288 से बड़ा कुछ भी नहीं है। 

दुनिया की सबसे बड़ी गाड़ी के बारे जानकारी को व्हाट्सप्प, फ़ेसबुक पर शेयर जरूर करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। 

ये भी पढ़िए :

मुंबई के मजेदार कैप्सूल होटल की फ़ोटोज़ देखिये

दुनिया के सबसे बड़े बांध ने कैसे पृथ्वी को धीमा कर दिया

अशोक लौह स्तम्भ में जंग क्यों नही लगता ? जानें

हिमशैल क्या होता है जिसने टाइटैनिक जहाज डूबा दिया

source : https://en.wikipedia.org/wiki/Bagger_288

https://www.thyssenkrupp.com/

Share on WhatsApp