शहद के 51 फायदे, खाने का तरीका, उपयोग | Honey Benefits

शहद का फायदा : शहद में आयरन, कैल्सियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते है। शहद याददाश्त तेज करता है, कमजोर नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। शहद पिछले 8000 सालों से हमारे भोजन और उपचार में प्रयोग हो रहा है। शहद के फायदे और स्किन पर लगाने के फायदों की जानकारी, साथ ही लाभ और प्रयोग का तरीका पढ़ें इस लेख में। 

Table of Contents

शहद खाने के फायदे, खाने का सही टाइम | Honey Benefits

शहद का नियमित सेवन खोई हुई शक्ति वापस लौटाता है। शहद शरीर को सुन्दर, स्फूर्तिवान, बलवान, दीर्घजीवी और सुडौल बनाता है। शहद कामशक्ति वर्धक माना गया है। इसका सेवन पुरुषों में Testosterone और महिलाओं में Estrogen हार्मोन बनाने के प्रक्रिया को तेज करता है। शहद (Honey) एक अच्छा Anti-oxidant है, इसलिए शहद बढती उम्र के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद है। हनी शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाता है और संक्रमण की पुनरावृत्ति रोकता है। शहद खाने का सही टाइम सुबह खाली पेट सेवन करना है।

शहद से मोटापा कैसे कम करे | Nimbu Shahad Weight loss

1 गिलास हलके गुनगुने गरम पानी में 1 चम्मच शहद और 1 नींबू का रस मिलाकर सुबह पीने से वजन कम होता है। इसके कब्ज भी दूर होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते है। शहद, नींबू और गुनगुने पानी का सेवन एक बार में लगातार 30 दिनों से ज्यादा नहीं करना चाहिए। 1 महीने बाद 2-3 सप्ताह रुककर दुबारा पीना शुरू कर सकते हैं। 

शहद के फायदे चेहरे पर | Honey ke fayde for face

– शहद एक अच्छा Sunscreen और Moisturizer होता है। शहद सूखी त्वचा, खुजली और विभिन्न त्वचा रोग को दूर करता है। एलर्जी, कफ और स्किन जलने में शहद बहुत उपयोगी माना गया है। 

– होठों पर शहद (हनी) लगाने से होंठ नर्म, मुलायम होते हैं। 

शहद चेहरे की स्किन सॉफ्ट बनाने के लिए | Honey benefits for skin

1 चम्मच शहद में आधा नींबू का रस मिलकर पेस्ट बनायें। साफ पानी से चेहरा धो-पोंछकर फिर यह पेस्ट चेहरे पर लगायें। 20 मिनट बाद सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हल्के हाथों से तौलिये से चेहरा पोंछ लें। यह प्रयोग सप्ताह में 1-2 बार करें। 

चेहरे पर चमक (Glow) लाने के लिए 

आधा चम्मच शहद के साथ आधे टमाटर का रस मिलायें। 15 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धोएं। इसे आप 4 दिन का अंतर देकर लगा सकते हैं। 

Sabse acha honey
मनुका – दुनिया का सबसे अच्छा शहद इन फूलों से बनता है

शहद से चेहरे के काले दाग-धब्बे हटायें – 

1 पका केला, 1 चम्मच शहद, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएँ।  10-15 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में 1 बार यह प्रयोग करें, लाभ होगा। 

खूबसूरत स्किन के लिए शहद –

2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, थोड़ा सा पानी अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाएँ। इसे आँखों से दूर पूरे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से आराम से धोलें, फिर माइश्चराईज़र लगायें। इसे 2 दिन अंतर देकर लगायें. इससे डेड-स्किन निकल जाएगी और चेहरे में चमक, निखार आयेगा। 

शहद और गुलाब जल

चेहरे की झाई, दाग-धब्बे हटाने के लिए हल्दी, शहद, गुलाबजल का पेस्ट चेहरे पर लगायें। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

शहद कब और कैसे खाना चाहिए, रोज एक चम्मच शहद खाने के फायदे | Shahad khane ka sahi tarika

रोजाना 1 चम्मच शहद खाने से मेटाबोलिस्म तेज होता है, जिससे भोजन का पाचन सही से होता है। प्रतिदिन शहद खाने से कब्ज नहीं होती, पेट साफ रहता है, याददाश्त अच्छी होती है, बदलते मौसम के रोग जैसे जुकाम, खांसी, फीवर, गला खराब होना जैसे रोग नहीं होते और कई तरह के कैंसर से बचाव होता है।

प्रतिदिन सेवन के लिए 1-2 चम्मच शहद पर्याप्त है। शहद को जरुरत से ज्यादा खाना भी हानिकर हो सकता है। शहद को कई चीजों के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है, जिसके अलग-अलग फायदे हैं। इन फायदों के बारे में हम आपको बतायेंगे। 

1) लहसुन और शहद के फायदे

एक शीशी शहद में लहसुन छीलकर, थोडा सा कूटकर 7 दिन रख देंइसके बाद हर रोज एक लहसुन सुबह खाली पेट खाएं। यह पुरुषों की कामशक्ति बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है। शहद लहसुन खाने से स्त्री-पुरुष की सेक्सुअल स्टैमिना बढती है।

इससे सर्दी-जुकाम दूर होता है, वजन कम होता है, रक्त संचार सही होता है व कोलेस्ट्रॉल कम होता है जोकि हार्ट के लिए अच्छा है। इसके अलावा यह दांत मजबूत करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर डिटॉक्स करता है।

ध्यान रखें कि यदि इसके सेवन से आपको सीने में जलन हो तो, खाली पेट न खाएं। भोजन के 1 घंटे बाद लें. अपनी प्रकृति के अनुसार ही इसके सेवन की मात्रा धीरे-धीरे बढायें।

2) शहद और आंवला के लाभ

शहद, आवंला, अदरक रस एक चम्मच मिलाकर दिन में 2-3 बार लेने से सर्दी, खांसी, जुकाम ठीक हो जाता है। खून की कमी दूर करने के लिए आंवला का रस और शहद मिलाकर सुबह-शाम लें। 

– पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर या रस शहद में मिलाकर चाट लें। सुबह-शाम ऐसा करने के आधे घंटे बाद 1 गिलास दूध पी लें। इससे 3 महीने में सभी आन्तरिक कमजोरी दूर हो जाएगी। 

types of honey in hindi

– महिलाओं की अनियमित माहवारी ठीक करने के लिए 1 चम्मच आंवला रस या चूर्ण, शहद में मिलाकर लें। इससे महिलाओं की शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। 

– शहद, आंवला मिश्रण में एक चुटकी अजवाईन मिलाकर खाने से पेट के सभी रोग, पाचन समस्या, कब्ज से छुटकारा मिल जाता है। आवंला शहद का सेवन नेत्र-ज्योति तेज करता है। 

3) शहद और दूध के फायदे

हल्के गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से बढ़िया नींद आती है। यह तनाव दूर करता है, नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है. दूध और शहद पीने से कब्ज दूर होता है, हड्डी मजबूत बनती है और दिमागी क्षमता में वृद्धि होती है। 

4) शहद और दालचीनी के फायदे

शहद और दालचीनी की चाय पीने से वजन कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, कैंसर का खतरा कम होता है, पेट का अल्सर ठीक होता है। 

– शहद और दालचीनी हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से हृदय स्वस्थ बना रहता है और धमनियों में कोलेस्ट्रॉल नहीं जमता। 

– मुहांसों पर रात में सोते समय दालचीनी चूर्ण और शहद मिलाकर लगायें और सुबह धो लें। मुहांसे ठीक होंगे और दाग भी नहीं रहेंगे। 

– पेशाब के इन्फेक्शन में शहद और दालचीनी चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से बैक्टीरिया दूर होते हैं और आराम मिलता है। जोड़ो का दर्द और जकड़न शहद और दालचीनी चूर्ण मिलाकर पीने से दूर होता है। 

– आर्थराइटिस में जोड़ों पर दालचीनी और शहद मिलाकर धीरे धीरे मालिश करें। साँसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए शहद, गुनगुना पानी, दालचीनी चूर्ण मिलाकर कुल्ला करें। 

5) शहद और अखरोट के फायदे

एक शीशी शहद में अखरोट छोटे टुकड़े करके डाल दें और ढक्कन टाइट बंद करके10 दिन किसी रौशनी से दूर ठंडी जगह रख दे। अखरोट और शहद के इस मिश्रण का 2 चम्मच सेवन नाश्ते से पहले करें। इसके सेवन से थाइरोइड ग्लैंड के सभी रोग, लक्षणों का निवारण हो जायेगा। 

6) शहद और हल्दी के फायदे

सांस सम्बन्धी समस्या के लिए आधा चम्मच पीसी हल्दी में शहद मिलाकर दिन में 3 बार एक हफ्ते तक लें, आराम होगा। सर्दी जुकाम होने पर शहद-हल्दी मिलाकर चाट लें और कुछ देर तक पानी न पियें। 

शहद का उपयोग कैसे करें | Remedies & Uses of Honey

1) अदरक और शहद के फायदे – खांसी-जुकाम में शहद और अदरक का रस मिलाकर सेवन करने से बहुत आराम मिलता है। 

2) दांत दर्द में शहद को रुई के फाहे में लगाकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से राहत मिलती है। 

3) कब्ज के उपचार के लिए शहद को टमाटर या संतरे के जूस में मिलाकर नियमित सेवन करें। 

4) शहद और दूध मिलाकर पीना वजन बढाने में अति गुणकारी है। 

5) बालों की अच्छी कंडिशनिंग के लिए शहद और जैतून का तेल मिलाकर बालो में लगायें, फिर तौलिये से ढक लें। 20 मिनट लगे रहने के बाद शैम्पू कर लें। 

6) मसूढ़ों पर शहद लगाने से मसूढ़े मजबूत रहते है। इसके अतिरिक्त मुह के छालों पर शहद लगाने से वो जल्दी ठीक हो जाते है। 

7) शुद्ध शहद आँखों में लगाने पर जलन होती है परन्तु चिपचिपाहट नहीं होती है। यह उपाय नेत्र ज्योति को बढाता है। 

8) ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए एक चम्मच लहसुन का रस और शहद मिलाकर दिन में दो बार सुबह शाम पियें। इससे ब्लड प्रेशर काबू में रहता है। 

Honey benefits in hindi
Shahad ke fayde in hindi

9) अस्थमा में शहद से भरा बर्तन नाक के नीचे रखकर सूंघने से श्वांस सामान्य होती है। यह असर शहद में पाए जाने वाले अल्कोहल और इथेरल तेल तत्वों की वजह से होता है। इसका असर एक दो घंटे तक रहता है। 

10) अस्थमा रोग में एक साल पुराना शहद दूध या पानी के साथ लेने से भी बहुत फायदा होता है। 

11) शहद सीने की जलन, उल्टी में आराम देता है क्योंकि यह पेट में हाईड्रोक्लोरिक एसिड बनने की क्रिया को धीमा करता है।

12) टाइफाइड, निमोनिया में शहद सेवन लिवर और आंतों की कार्यक्षमता बढाता है। 

13) चूँकि शहद एक हाइपरस्मोटिक एजेंट है इसलिए इसे घाव पर लगाने से यह घाव का तरल निकाल देता है, उस स्थान से बैक्टीरिया नष्ट करके शीघ्र भरपाई करता है। 

14) घाव पर शहद सीधे लगाने की बजाय इसे पट्टी या रुई पर लगाकर फिर घाव पर लगायें। 

15) तरोताजा स्नान के लिए एक कप गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाएं, फिर 2-3 बूँद लेवेंडर तेल मिलाकर इसे नहाने के पानी में मिलाये और स्नान करें

16) शराब ज्यादा पीने से अगले दिन होने वाले हैंगओवर में शहद का सेवन आराम दिलाता है। 

शहद के आयुर्वेदिक गुण | Ayurvedic benefits of honey

आयुर्वेद के अनुसार अलग अलग पेड़ों पर पाए जाने वाले शहद की अलग खासियतें होती है। 

  • नीम के पेड़ के छत्ते से पाए जाने वाला शहद आँखों के लिए
  • जामुन के पेड़ से पाए जाने वाला शहद Diabetes के लिए (Jamun honey benefits in hindi)
  • सहजन के पेड़ से पाए जाने वाला शहद ह्रदय रोग और ब्लड-प्रेशर में लाभदायक होता है। 

रात को शहद खाने के फायदे | Benefits of eating honey at night

आयुर्वेद के अनुसार सोने से पूर्व एक गिलास पानी या दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से नींद जल्दी और अच्छी आती है

असली शहद की पहचान कैसे करे | Pure Honey test

  • शहद की एक बूँद अंगूठे पर रखें। अगर यह बहने या फैलने लगे तो इसका मतलब शहद नकली है। असली शहद की बूँद इतनी गाढ़ी होती है कि फैलती नहीं। 
  • एक चम्मच असली शहद पानी में डालने पर तली में बैठ जाता है, जबकि नकली शहद घुल जाता है। सफेद कपड़े या ब्लॉटिंग पेपर पर डालने से असली शहद सोखता नहीं है और दाग भी नहीं छोड़ता। 
  • शुद्ध शहद सर्दियों में हमेशा जम जाता है। एक रुई में शहद (Pure honey) लगाकर आग लगाने से जलने लगे तो मतलब शहद असली नहीं है या फिर शहद में पानी मिलाया गया है। 
  • असली और नकली शहद की एक पहचान ये है कि असली शहद मख्खी के पंख में चिपकता नहीं है जबकि नकली चिपक जाता है। 
  • किसी शहद में पानी का अंश जितना कम होता है वह Honey उतना अच्छा माना जाता है। शुद्ध शहद एक ऐसा Food है जो लम्बे समय तक रखने के बावजूद ख़राब नहीं होता है। 

शहद के बारे में रोचक तथ्य | Interesting facts about Honey

– 500 ग्राम शहद बनाने के लिए आने-जाने में मधुमख्खियाँ पृथ्वी के 3 चक्कर के बराबर दूरी तय करती है। शहद में पानी का अंश बहुत कम होने की वजह से इसमें बैक्टीरिया नहीं पनपने पाते। 

– मनुका शहद (Manuka honey) दुनिया का सबसे Best Honey माना जाता है। इस शहद में पाए जाने वाले खास एंटी-बैक्टिरियल गुणों की वजह से यह सबसे अच्छा शहद माना जाता है। यह शहद ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में पाया जाता है। 

– शहद और चीनी दोनों मीठे होते है पर शहद चीनी से 75% रूप से अलग होता है। आसानी से पचने की वजह से यह चीनी से ज्यादा फायदेमंद है और रोगियों के लिए भी उपयुक्त है। 

– 1 किलो शहद में 5500 कैलोरी उर्जा होती है। शहद में पाए जाने वाली शर्करा का 75% ग्लूकोस, फ्रक्टोस, सुल्फोज़, माल्टोज़ और लैकटोज़ के रूप में होती है। 

– सन 2007 में पहली बार हेल्थ Canada और US Food & Drug Administration (FDA) ने शहद को घाव और जलने के उपचार में प्रयोग करने की मान्यता दी। 

– मधुमक्खी के छत्ते से पाए जाने वाले मोम (Bee wax) से बनी मोमबत्ती वातावरण शुद्ध करती है। अच्छी खुशबु, कम धुआं और तेज रौशनी देती है। 

शहद कब नहीं खाना चाहिए, शहद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

शहद को गुड़, देसी घी, चीनी, मिश्री, तेल, मक्खन, मसालेदार भोजन और मांस मछली के साथ खाना नुकसानदायी होता हैगरम चीजों में शहद मिलाकर खाना या पीना हानिकारक होता है। ध्यान दें कि शहद को गर्म करने से उसके फायदेमंद गुणों में कमी आ जाती है, इसलिए शहद गर्म करके या गरम चीजों के साथ प्रयोग न करें। 

FAQ

Q: शहद किस मौसम में खाना चाहिए

A: किसी भी मौसम में, साल भर खा सकते हैं।

Q: शहद कब खाना चाहिए

A: सुबह खाली पेट या नाश्ते में और रात को सोने के पहले दूध में ले सकते हैं।

Q: खाना खाने के बाद शहद खाने के फायदे

A: भोजन का पाचन सही से करता है व कब्ज नहीं होती।

Q: शहद में क्या पाया जाता है

A: शहद में विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और आयरन, कैल्शियम, कॉपर, जिंक, मैग्नेशियम, मैंगनीज, पोटैशियम जैसे मिनरल्स होते होते हैं।

Q: शहद से ज्यादा मीठा क्या है

A: सैकरीन, एस्पार्टेम, सुक्रलोज, स्टेविया जैसे कई आर्टिफ़िशियल स्वीटनर्स शहद से ज्यादा मीठे हैं।

शहद का फायदा (Honey benefits) के फायदे पर यह लेख अच्छा लगा तो शेयर और फॉरवर्ड अवश्य करें, जिससे अन्य लोग भी ये जानकारी पढ़ सकें। शहद के फायदों, उपयोग से जुड़ा कोई सवाल पूंछने के लिए नीचे कमेंट करें। 

ये भी पढ़ें 

फायदेमंद अलसी के बीज (Flaxseeds) खाने का तरीका

सहजन की फली और पत्ते के 15 फायदे | सहजन कैसे खायें

रुजुता दिवेकर : भारत की बेस्ट डायटीशियन के 11 फ्री टिप्स

मौसम्बी जूस पीने के 20 फायदे और सही तरीका

विटामिन डी की कमी के लक्षण, कारण और इलाज

Share on WhatsApp

4 thoughts on “शहद के 51 फायदे, खाने का तरीका, उपयोग | Honey Benefits”

  1. शहद के संबंध मे व्यापक एवं उपयोगी जानकारी।

    Reply
  2. बहुत ही ज्ञानवर्धक लेख, स्वास्थ्य में सुधार के लिए शहद के आश्चर्यजनक फायदे हैं लेकिन इसके लाभ तभी हैं जब यह शुद्ध हो।

    Reply

Leave a Comment