9 बेस्ट हॉलीवुड मूवी की कहानियाँ | Popular Hollywood Movie Story

Hollywood ki Kahani – हॉलीवुड की बेस्ट मूवीज की स्टोरी हिन्दी में पढ़ें। इस पोस्ट में The Revenant, Steve Jobs, The Martian, Joy, Inside out, The Room, Creed, The Hateful eight, Son of Saul, The Spectre हॉलीवुड मूवी की कहानी बताई गयी है। 

Table of Contents

हॉलीवुड मूवी की स्टोरी | Hollywood movie summary

हॉलीवुड की खासियत है एक से बढ़कर एक नई कहानियों पर मूवीज बनाना। आगे आप कुछ ऐसी ही बढ़िया हॉलीवुड फिल्मों की कहनियाँ पढ़ेंगे जिनमें कुछ तो असली घटनाओं पर आधारित है और कुछ बेहतरीन फिक्शन स्टोरी हैं। ये सभी मूवीज को सम्मानित Golden Globe अवॉर्ड और कुछेक को Academy Award भी मिल चुका है।

द रेवनेंट | The Revenant movie explained

यह मूवी एक अमेरिकी व्यक्ति Huge Glass के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है। एक दिन  Huge Glass अपने मित्रों के साथ जंगल में शिकार करने जाता है, जहाँ उसपे एक भालू हमला कर देता है और अधमरा करके छोड़ता है। 

उसके साथी उसे बचाने की कोशिश करते है पर उसके बचने की उम्मीद न मानकर उसे वही जंगल में छोड़ कर वापस आ जाते है। Huge Glass किस प्रकार उस जंगल में जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है और वापस अपने गाँव आता है, यही इस फिल्म की कहानी है। 

यह फिल्म बनने के दौरान अपने अदभुत स्पेशल इफ़ेक्ट और कठिनतम परिस्थितियों में हुई शूटिंग की वजह से काफी चर्चा में रही। इस फिल्म के लिए लियोनार्डो डिकैप्रियो को बेस्ट एक्टर का Oscar award, गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला है। 

Leonardo di caprio in hindi
लियोनार्डो डिकैप्रियो

स्टीव जॉब्स | Steve Jobs movie story

यह मूवी स्टीव जॉब्स के पूरे जीवन पर आधारित न होकर, उन खास वर्षों के बारे में है जब वो तेजी से टेक्नोलॉजी जगत में उभरे थे। इस दौरान उन पर नए कंप्यूटर मॉडल लाकर, मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने का दबाव था। साथ ही स्टीव अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड Chrisann Brennan और उनके संबंधो से हुई बेटी Lisa से जुड़े मुद्दों में उलझे हुए थे। एप्पल कंप्यूटर के जनक स्टीव जॉब्स के जीवन पर आधारित इस फिल्म के डायरेक्टर Danny Boyle हैं जोकि सन 2008 की फिल्म Slumdog millionaire के डायरेक्टर थे। 

द मर्शियन | The Martian Hollywood movie story explained

इस Science fiction फिल्म की कहानी एक अंतरिक्षयात्री Mark Watney के बारे में है जोकि मंगल यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़कर मंगल ग्रह पर ही छूट जाता है। अपनी बुद्धि और जबर्दस्त इच्छाशक्ति से वह उस दुर्गम वातावरण में भी जिन्दा रहने के लिए संघर्ष करता हैजब नासा और उसके साथियों को Mark के जीवित होने का पता चलता है तो वे उसे बचाने की योजना बनाते है। कई कठिनाइयों के बावजूद उसे बचाने में सफल रहते हैं। 

The martian movie in hindi
फोटो स्रोत द मर्शियन

द रूम | The Room movie story

ये मूवी एक सच्ची कहानी पर आधारित है जो एक औरत और उसके 5 वर्षीय पुत्र के बारे में है। वे दोनों कई सालों से एक जगह पर कैद हैं। उस बंद कमरे में ही बच्चे का जन्म होता है। उसकी माँ उसे कैसे पालती है, कैसे पढ़ाती है, दुनिया के बारे में बताती है यह काफी रोचक है। अंततः जब वे उस कैद से मुक्ति पाते हैं तो उस लड़के को जीवन में पहली बार बाहरी दुनिया को देखने और अनुभव करने का मौका मिलता है। 

जॉय | Joy movie story

एक औरत जिसकी निजी जिंदगी में कई संघर्ष है, साथ ही पैसे की कमी है। जीवन से हार मानने के बजाय वो लड़ती रहती है।  वो कुछ बिज़नस करना चाहती है लेकिन उसे बिज़नस में भी संघर्ष मिलते है। साथ ही पारिवारिक परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि उसे अपने परिवार का नेतृत्व करना पड़ता है। इस बदलाव से उसके घर और बाहर के कुछ लोग विरोधी बन जाते है और कुछ दुश्मन दोस्त भी। अपने जीवन के इन तूफानों का सामना करते हुए, किस प्रकार वो आगे बढ़ते जाती है यही इस फिल्म की कहानी है। 

The Joy movie story in hindi
फोटो स्रोत जेनिफ़र लॉरेंस फिल्म  Joy में  

इनसाइड आउट | Inside Out movie story

राइली एक ग्यारह साल की खुशमिजाज़ लड़की है। उसके जीवन में बड़ा परिवर्तन तब आ जाता है जब उसके माता-पिता सैनफ्रांसिस्को में बसने का निर्णय लेते है। इस बदलाव के दौरान राइली के खुश रहने वाले मनोभाव उसे प्रसन्न, आशान्वित रखने की कोशिश करते है पर बदलाव के दुःख और समस्याओं के चलते उसके दिलोदिमाग पर दुःख, गुस्सा, डर और घृणा के मनोभाव हावी हो जाते हैं। राइली को इस समस्या से ख़ुशी और आशा के मनोभाव किस प्रकार उबारते है यह फिल्म की कहानी है। 

Inside out movie story in hindi
फोटो स्रोत एनीमेशन फिल्म  Inside Out

सन ऑफ़ सॉल | Son Of Saul movie story

इस मूवी की कहानी 2nd विश्व युद्ध के दौरान Auschwitz Concentration camp के एक यहूदी मजदूर के बारे में है जोकि एक Rabbi को खोजने की कोशिश करता है. जिससे एक छोटे लड़के के उचित अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सके। 

Son of saul movie story
फोटो स्रोत सन ऑफ़ सौल

क्रीड | Creed movie story

एडोनिस जॉनसन एक प्रसिद्ध मुक्केबाज अपोलो क्रीड का बेटा है, जिसे अपने पिता को जानने का मौका नहीं मिला क्योंकि वो  उसके जन्म से पहले ही चल बसे। बॉक्सिंग उसके शौक और खून दोनों में है। Adonis अपने पिता के रिटायर्ड विरोधी रॉकी बल्बोआ (Sylvester Stallone) से बॉक्सिंग सीखने जाता है। रॉकी उसमे Apollo की झलक देखकर सिखाने को राज़ी हो जाता है और उसे एक कड़े मुकाबले के लिए तैयार करता है।एडोनिस मुकाबला जीतता है, पर यह भविष्य बतायेगा कि वह वास्तव में सच्चे दिल से एक फाइटर है भी या नहीं। 

Creed movie story
फोटो स्रोत सिलवेस्टर स्टैलोन और Michael B Jordan Creed में 

द हेटफुल एट | The Hateful Eight story

एक बर्फीले तूफ़ान में यात्रा करते हुए 8 अजनबी लोग एक स्थान पर शरण लेते हुए मिल जाते है। लेकिन वहाँ पर विरोधी और अवांछनीय परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं। इस मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए Ennio Morricone को अवार्ड दिया गया। Ennio Morricone वही म्यूजिक कंपोजर हैं जिन्होंने The Good the bad and the ugly की यादगार धुन बनाई थी जोकि हममें से हर एक ने अवश्य सुनी होगी

The hateful eight movie story
फोटो स्रोत द हेटफुल एट 

द स्पेक्टर | Spectre James Bond Hollywood movie

जेम्स बांड को M से एक शातिर संगठन SPECTRE के बारे में पता चलता है। Madeleine की मदद से वह षड्यंत्र का पर्दाफाश करता है लेकिन इससे जेम्स बांड को एक कड़वा सच भी पता चलता है। James Bond की 2015 में रिलीज़ हुई कड़ी Spectre के गाने Writing’s On The Wall को बेस्ट ओरिजिनल सांग का अवार्ड मिला है. यह गाना Sam smith ने लिखा और गाया है। 

James bond movie spectre story
फोटो स्रोत जेम्स बांड फिल्म स्पेक्टर

यह भी पढ़ें >

Eddie The Eagle जोश और जूनून की मोटिवेशनल मूवी

2 गजब पर असली कहानी पर बनी मनोवैज्ञानिक फिल्म

कुंग फू पांडा मूवी हिन्दी में देखने का तरीका

जुमानजी मूवी पार्ट 1 और 2 हिन्दी में देखने का तरीका

Share on WhatsApp

2 thoughts on “9 बेस्ट हॉलीवुड मूवी की कहानियाँ | Popular Hollywood Movie Story”

Leave a Comment